सीकर
समग्र शिक्षा अभियान के नाम पर शिक्षा की इमारत खड़ी हो रही थी, लेकिन दीवारों के पीछे भ्रष्टाचार का जाल भी बिछा हुआ था। जयपुर ग्रामीण भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को सीकर में एक सुनियोजित ट्रैप ऑपरेशन में बड़ा खुलासा किया। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय के सहायक अभियंता (AEN) खुमाराम का मुख्य दलाल कमल कुमार कुमावत और लेखाधिकारी (AAO) रामचंद्र को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। वहीं, इस खेल का असली मास्टरमाइंड AEN खुमाराम मौके से फरार हो गया।
27 लाख के बिल के लिए मांगी 1.05 लाख की चढ़ौती
एएसपी सुनील सिहाग ने बताया कि शिकायतकर्ता की फर्म ने देवास गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया था। बकाया 27 लाख रुपये का बिल पास करने के लिए खुमाराम ने 60 हजार और लेखाधिकारी रामचंद्र ने 45 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत पर सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और कमल कुमार को 60 हजार और रामचंद्र को 40 हजार रुपये लेते पकड़ लिया।
दलाल से अफसर तक… पूरा नेटवर्क
जांच में सामने आया कि कमल कुमार सीकर में ई-मित्र केंद्र चलाता है और विभागीय ऑनलाइन टेंडर व ठेकों में सक्रिय रहा है। इसी कनेक्शन ने उसे AEN खुमाराम का भरोसेमंद दलाल बना दिया। दूसरी ओर, रामचंद्र की भूमिका बिल पास करने में अहम थी और उसने सीधे रिश्वत की रकम तय की।
फरार AEN की तलाश में छापेमारी
कार्रवाई की भनक लगते ही AEN खुमाराम मौके से गायब हो गया। एसीबी की टीमें उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे पूरे रैकेट के खुलासे की संभावना है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
जेब पर फिर वार! | इस बैंक ने मिनिमम बैलेंस ही नहीं ATM और ट्रांजेक्शन पर भी लगा दिया चार्ज
OPS बहाली को लेकर संसद में सरकार का बड़ा बयान, वित्त मंत्री ने बताई ये बात
सरकार का बड़ा फैसला: CGHS मरीजों और अस्पतालों को अब इस परेशानी से मिला छुटकारा
35 जरूरी दवाएं हुईं सस्ती, दिल-डायबिटीज-इंफेक्शन के मरीजों को बड़ी राहत | देखें लिस्ट
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
