जयपुर के लाल कोठी स्थित पेंशन विभाग में एसीबी ने एएओ राजेश कुमार खंडेलवाल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पूरी पेंशन और एरियर बनाने के नाम पर घूस मांगी गई थी।
जयपुर
जयपुर की लाल कोठी स्थित पेंशन विभाग में एक महिला की पेंशन फाइल उस वक्त रिश्वत के बोझ तले दब गई, जब एसीबी की ट्रैप टीम ने एएओ (द्वितीय) राजेश कुमार खंडेलवाल को 10 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत पूरी पेंशन बनाने की एवज में मांगी गई थी।
एसीबी जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक द्वितीय आनंद शर्मा के सुपरवीजन में यह कार्रवाई की गई। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर चौकी जयपुर नगर चतुर्थ ईकाई ने यह ट्रैप सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
PNB के भीतर ‘60 करोड़ का खेल’, होटल कारोबारी की संपत्ति हड़पने की साजिश, बैंक के 5 बड़े अफसर नामजद
एसीबी के अनुसार परिवादी के पिता की मृत्यु के बाद उसकी माता को पूरी पेंशन नहीं मिल रही थी। आरोप है कि पेंशन प्रकरण को “पूरा” करने के बदले एएओ राजेश खंडेलवाल ने 10 हजार रुपए की मांग की। इतना ही नहीं, पूर्व के एरियर बनाने के नाम पर एरियर राशि का 10 प्रतिशत अलग से लेने की बात भी सामने आई।
शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने परिवादी से 10 हजार रुपए लिए, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है।
इस ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानप्रकाश नवल ने किया, जबकि पुलिस निरीक्षक रामजी लाल के नेतृत्व में टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।
एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
PNB के भीतर ‘60 करोड़ का खेल’, होटल कारोबारी की संपत्ति हड़पने की साजिश, बैंक के 5 बड़े अफसर नामजद
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
