जयपुर
राजधानी जयपुर (Jaipur) में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ कि जिसने भी वह देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। जाम से बचाने के लिए रोडवेज बस को ड्राइवर ने रोंग साइड में लाकर दौड़ा दिया जिससे कुचल कर सड़क पार कर रहे एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
प्रमोशन को लेकर कर्मचारियों को बड़ी राहत | अब सिर्फ इस वजह से नहीं रुकेगी पदोन्नति, संशोधन आदेश जारी
घटना जयपुर-आगरा रोड स्थित प्रेम नगर पुलिया के पास की है जहां सड़क पार कर रहे एक युवक को राजस्थान रोडवेज की बस ने बुरी तरह रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान अनिल पुत्र राजू निवासी पालड़ी मीना जेडीए कॉलोनी के रूप में हुई है। वह SMS अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था।
खोह नागोरियान थाना पुलिस एक्सीडेंट की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में अनिल को जेएनयू हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर मृतक युवक प्रेम नगर पुलिया पर सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान जयपुर की ओर से तेज गति में आ रही एक रोडवेज बस चालक ने अचानक प्रेम नगर तिराहे पर बस को गलत दिशा में घुमा दिया। उसी दौरान सड़क पार कर रहे युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बस का टायर युवक के ऊपर से निकल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना परिजनों को लगने पर मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस के अनुसार मृतक के एक बच्चा भी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
दुर्घटना के बाद लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। जिसकी सूचना पर पहुंची खो नागोरियान थाना पुलिस ने हाईवे सुचारु करने के लिए लोगों से समझाइश की लेकिन लोगों ने बस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम को खुलवाया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
प्रमोशन को लेकर कर्मचारियों को बड़ी राहत | अब सिर्फ इस वजह से नहीं रुकेगी पदोन्नति, संशोधन आदेश जारी
सरकारी बैंकों में होंगे अब कई चीफ जनरल मैनेजर | इसलिए आई पद बढ़ाने की नौबत
जयपुर में पति-पत्नी ने करवाचौथ पर उठाया यह खौफनाक कदम, दहल गए दिल
बिना KYC खोल दिया खाता, फिर वही अकाउंट साइबर ठगों को बेचा | PNB के डिप्टी मैनेजर सहित दो गिरफ्तार
कर्मचारियों की निजी जानकारी RTI Act के तहत नहीं दी जा सकती: हाई कोर्ट
इस जज ने कर दिया ऐसा कांड, वीडियो वायरल हुआ तो चली गयी नौकरी
NPS New Guidelines: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने जारी की NPS Pension के लिए नई गाइडलाइन
वर्ष-2025 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
