13 वां पांच दिवसीय नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर शुरू

भरतपुर 

फ्यूचर पॉइंट  इंस्टीट्यूट, जयंती नगर भरतपुर का 13 वां नि:शुल्क पांच दिवसीय  शतरंज प्रशिक्षण शिविर सोमवार को शुरू हो गया। शिविर प्रतिदिन सुबह दस बजे से बारह बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिवर का समापन 24 मई को होगा।

भरतपुर राजघराने में ‘राजा-रानी’ की लड़ाई, दिव्या बोलीं- मैंने मुंह खोला तो… देखें ये वीडियो | विश्वेन्द्र सिंह ने लगाया था आरोप; पत्नी मारती है, भरपेट खाना भी नहीं देती…

शिविर की मुख्य अतिथि समाजसेविका व कांग्रेस पार्षद रेनू गौरावर थीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शतरंज आपके दिमाग का व्यायाम करने का सकारात्मक तरीका है। शतरंज खेल एकाग्रता बढ़ाने का एक अच्छा साधन है। यह खेल सीखने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही शतरंज शिविर में बच्चे  गहन सोच कौशल सीखते हैं। उन्होंने कहा कि आज के युग में बौद्धिक विकास के लिए शतरंज सीखना और सतत खेलना एक स्मार्ट कदम है।

RBSC ने जारी किए 12वीं के नतीजे, तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा

शिविर में प्रशिक्षाणार्थी उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। उनको प्रथम दिन  शतरंज खेल के बुनियादी नियमों से रूबरू कराया गया। आगामी दिवस में शिविर में भाग लेने वाले छात्रों को शतरंज संबधित अध्ययन सामग्री का वितरण भी निशुल्क किया जाएगा।

आयोजक पवन पाराशर ने कहा कि शिविर उन लोगों के लिए जो शतरंज के नियमों को नहीं जानते हैं या आंशिक रूप से जानते हैं। शिविर में कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। संस्था  कॉर्डीनेटर कमलेश  पाराशर ने कहा  कि शतरंज समस्या समाधान, मूल्यांकन, आलोचनात्मक सोच और योजना का खेल है। शतरंज का खेल एक शैक्षिक उपकरण है। क्योंकि समस्या समाधान के लिए आवश्यक मानसिक निपुणता जरुरी होती है।

शतरंज ट्रैनर हेमलता ने कहा  शतरंज का खेल महज़ एक मनोरंजन खेल नहीं है; यह मानव मस्तिष्क के कई अत्यंत मूल्यवान गुणों को प्राप्त करने का साधन है। शतरंज में एक ही समय में ध्यान, एकाग्रता, कल्पना, समन्वय, टीम वर्क और नेतृत्व गुण विकसित करने की अद्वितीय क्षमता है। इसलिए प्रत्येक बच्चे को शतरंज खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

शिविर में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी कार्तिक शर्मा और दीपाक्षी जैन भाग ले रहे हैं। शिविर के प्रथम दिन विशेष सहयोग अभिषेक जैन, ओमदत्त कटारा, प्रशांत सिंह, सौरभ जैन, बंटी सिंह का रहा। शिविर में आकाश भारद्धाज, सार्थक राजोरिया, सुभाष सिंह, पुलकित गौतम, नेहा चौधरी, वासु शर्मा, अनुराज तिवारी, मानव जैन, कार्तिक शर्मा, दीपाक्षी जैन, सारांश शर्मा, वंशिका सिंह राजपूत, ख़ुशी गुप्ता, ललित सोगरवाल, हितेश सिंह, धीरज कुमार, ईशा सिंह, हेमलता मीणा, कनिष्का गुर्जर, मंगेश सिंह, हर्ष सिंह, दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

RBSC ने जारी किए 12वीं के नतीजे, तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा

Good News: मानसून ने दी 72 घंटे पहले दस्तक, अंडमान सागर के तट पर पहुंचा | जानें आपके प्रदेश में कब तक आएगा

भरतपुर राजघराने में ‘राजा-रानी’ की लड़ाई, दिव्या बोलीं- मैंने मुंह खोला तो… देखें ये वीडियो | विश्वेन्द्र सिंह ने लगाया था आरोप; पत्नी मारती है, भरपेट खाना भी नहीं देती…

आगरा के जूता कारोबारी के IT की रेड, 60 करोड़ कैश बरामद | बेड-गद्दों में छिपाए थे नोट

जिस पिता का बनवा लिया था मृत्यु प्रमाण पत्र, वह 30 साल बाद अपनाघर में मिला | पिता-पुत्रों का भावुक मिलन | पत्नी वियोग में खो बैठे थे मानसिक संतुलन

SEBI ने बदल दिया ये खास नियम, म्‍यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को मिली बड़ी राहत

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें