दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनीकांत ने आखिर राजनीति में उतरने से पहले ही उसे अलविदा कह दिया। इससे उनके लाखों फैंस निराश हो गए हैं। रजनीकांत 31 दिसम्बर को ही अपना राजनीतक दल खड़ा करने के घोषणा करने वाले थे। उनकी जनवरी -2021 में अपना दल लांच करने की योजना थी। अब उनके बैक होने से लाखों फैंस को झटका लगा है।
उल्लेखनीय है कि 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव 2021 में होने वाले हैं। रजनीकांत के मैदान में आने से इस बार तमिलनाडु के चुनावों में दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद बंधी थी। बताया जा रहा है कि सत्तर वर्षीय रजनीकांत ने राजनीति में न उतरने का फैसला अपनी सेहत को ध्यान में रख कर चिकित्सकों की सलाह पर लिया है। पिछले दिनों वह कोराना पॉजिटिव पाए गए थे जिससे स्वस्थ होकर हाल ही घर लौटे थे। तभी चिकित्सकों ने उनको अपनी गतिविधियां सीमित रखने की सलाह दी थी। इसके बाद ही उन्होंने राजनीति में न आने का फैसला किया।