चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चुन्नी चमकौर साहिब से चुनाव मैदान में होंगे जबकि अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा डेरा बाबा नानक सीट से चुनाव लड़ेंगे।
मालविका सूद मोगा से कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी। मालविका सूद एक्टर सोनू सूद की बहन हैं। 4 मौजूदा विधायकों की टिकट काट दी गई है। अबोहर से कांग्रेस के दिग्गज सुनील जाखड़ चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहां से उनके भतीजे संदीप जाखड़ को टिकट दी गई है। पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल को लेहरा से टिकट दी गई है। इसी तरह पटियाला रूरल से मौजूदा मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा की जगह उनके बेटे मोहित मोहिंदरा को टिकट दी गई है। इसमें सीएम चरणजीत चन्नी को झटका लगा है। वह बस्सी पठानां से अपने भाई डॉ. मनोहर सिंह को टिकट दिलाना चाहते थे लेकिन मौजूदा विधायक गुरप्रीत जीपी को ही टिकट दी गई है।
जिन सीटों पर घमासान मचा था, उनकी घोषणा रोक ली गई है। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू, CM चरणजीत चन्नी और कैंपेन कमेटी चेयरमैन सुनील जाखड़ के बीच इन सीटों को लेकर असहमति बनी हुई है। इन पर अंतिम फैसले के लिए अजय माकन की अगुवाई वाली स्क्रीनिंग कमेटी की फिर मीटिंग होगी।
पंजाब में 14 फरवरी को डाले जाएंगे वोट
पंजाब में एक चरण में वोटिंग होगी। राज्य के सभी 117 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवारों को इस बार सुविधा ऐप के जरिए ऑनलाइन नामांकन की भी सुविधा दी गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- इंतजार खत्म, जेब होगी भारी | इन कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA-DR में बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा
- खेत बचाओ अभियान की घंटी | मिट्टी थक रही है, खाद बढ़ रही है… किसानों को KVK ने चेताया
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
