DUSU चुनाव 2025 में ABVP का परचम | आर्यन मान बने प्रेसिडेंट, NSUI को मिला सिर्फ एक पद

नई दिल्ली 

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 के नतीजे आ गए हैं और इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दबदबा कायम करते हुए चार में से तीन पदों पर जीत दर्ज की है। प्रेसिडेंट पद पर ABVP के आर्यन मान ने 15 हजार वोटों से शानदार जीत हासिल कर सबको चौंका दिया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर NSUI के राहुल झांसला ने जीत दर्ज की और विपक्ष का झंडा थामे रखा।

भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक | कर्मचारियों के हक में आया ऐसा फैसला, अब तक नहीं हुआ था ऐसा बदलाव | जानें; सरकार ने और क्या किए बड़े फैसले

प्रेसिडेंट पद की रेस में कुल 9 उम्मीदवार मैदान में थे।

  • ABVP के आर्यन मान (डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी साइंस) ने निर्णायक जीत हासिल की।

  • NSUI की जोसलिन (डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज़) दूसरे ही राउंड से पिछड़ गईं।

  • लेफ्ट गठबंधन (SFI-आइसा) की अंजलि तीसरे स्थान पर रहीं।

उपाध्यक्ष पद की जंग तीन उम्मीदवारों के बीच थी। यहाँ NSUI के राहुल झांसला ने बाजी मारी, जबकि ABVP के गोविंद तंवर तीसरे स्थान पर रहे।

सचिव पद पर हिंदू कॉलेज, लॉ सेंटर-II और श्रीराम कॉलेज से मुकाबला हुआ। नतीजों में ABVP के कुनाल चौधरी (डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज़) ने जीत हासिल की।

संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP ने जीत दर्ज की। इस बार दीपिका झा (डिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज़) सबसे आगे रहीं और जीत अपने नाम की।

यानी, इस चुनाव में ABVP ने प्रेसिडेंट, सचिव और संयुक्त सचिव — तीनों बड़े पदों पर कब्जा किया, जबकि NSUI को सिर्फ उपाध्यक्ष पद से संतोष करना पड़ा।

हालांकि नतीजों के बीच विवाद भी खड़ा हुआ। NSUI की जोसलिन ने हंसराज और किरोड़ीमल कॉलेज में EVM गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ABVP पर वोट चोरी का आरोप लगाया। इससे दोनों गुटों में झड़प भी हुई, लेकिन बाद में ABVP और कॉलेज प्रशासन दोनों ने ही इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में इस नतीजे के बाद ABVP समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया और NSUI को झटका लगा।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक | कर्मचारियों के हक में आया ऐसा फैसला, अब तक नहीं हुआ था ऐसा बदलाव | जानें; सरकार ने और क्या किए बड़े फैसले

 रिश्तों का कत्ल | भतीजे ने की पूर्व सरपंच की गला रेतकर हत्या, गांव में मचा कोहराम

RPSC ने रद्द की असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, फिर लिए जाएंगे आवेदन | जानिए वजह

कुलगुरु के आपत्तिजनक बयान पर बवाल, राज्यपाल ने गठित की जांच समिति | ABRSM ने समिति को ज्ञापन सौंप कर की कठोर एक्शन लेने की मांग

बैंक में दिनदहाड़े डकैती, पूरी ब्रांच को बंधक बनाकर 21 करोड़ लूट ले गए बदमाश | एक करोड़ कैश और 20 किलो गोल्ड उड़ाया

दादा जी, माफ कर देना …

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें