हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | सुक्खू सरकार ने एक झटके में 21 अफसरों के किए तबादले, तीन जिलों के डीसी भी बदले | यहां देखें पूरी लिस्ट

शिमला 

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में रविवार को सुक्खू सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। सरकार ने एक साथ 17 आईएएस (IAS) और 4 एचएएस (HAS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए, जिसमें तीन जिलों के उपायुक्तों (डीसी) की अदला-बदली भी शामिल है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में यह दूसरी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी मानी जा रही है।

फैसला लिखने लायक भी नहीं निकले जज साहब! | हाईकोर्ट ने तीन महीने की ट्रेनिंग पर भेजा

सबसे बड़ी हलचल बिलासपुर में हुई, जहां विमल नेगी मौत मामले में विवादों में रहे ऊर्जा निगम के एमडी का कार्यभार अब बिलासपुर के डीसी रहे आबिद हुसैन सादिक को सौंपा गया है। आबिद हुसैन अब राकेश कुमार प्रजापति को अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त करेंगे, जिन्हें पहले अस्थायी रूप से जिम्मेदारी दी गई थी।

महंगाई से जूझ रहे मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, जेब में आएंगे हजारों रुपए | इतना बढ़ा दिया DA

डीसी लेवल पर बड़े बदलाव

  • राहुल कुमार को लाहुल-स्पीति से हटाकर बिलासपुर का नया उपायुक्त बनाया गया है।
  • किरण बडाना, जो अनुसूचित जाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक मामलों की निदेशक थीं, अब लाहुल-स्पीति की उपायुक्त होंगी।
  • सुमित खिमटा, सिरमौर के डीसी थे, अब अनुसूचित जाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक मामलों के विभाग के निदेशक बने हैं।
  • प्रियंका वर्मा, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक थीं, को अब सिरमौर का नया डीसी बनाया गया है।

अन्य प्रमुख तबादले

  • प्रदीप ठाकुर अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक होंगे।
  • निपुण जिंदल से आयुष निदेशक का काम वापस लिया गया है; वे एचआरटीसी और डिजिटल टेक्नोलॉजी निदेशक बने रहेंगे।
  • रोहित जम्वाल को अब आयुष विभाग का निदेशक बनाया गया है।
  • रीमा कश्यप को भाषा एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  • जफर इकबाल को कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का एमडी बनाया गया है और उनके स्थान पर रितिका को धर्मशाला नगर निगम का आयुक्त और स्मार्ट सिटी का सीईओ नियुक्त किया गया है।

पदभार के इंतजार में बैठे अधिकारियों की भी तैनाती हुई

  • विजय वर्धन को स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव बनाया गया।
  • रुपिंद्र कौर को एसडीएम मंडी की जिम्मेदारी मिली।
  • राजदीप सिंह को एसडीएम बिलासपुर बनाया गया।

एचएएस अधिकारियों के फेरबदल में बदलाव
23 अप्रैल को तबादला आदेशों में संशोधन करते हुए

  • पंकज शर्मा अब एडीएम कानून व्यवस्था शिमला होंगे।
  • मनीष कुमार सोनी को आरटीओ कांगड़ा बनाया गया।
  • मनोज कुमार अब एसडीएम उदयपुर बने रहेंगे।
  • अमित कलथाइक को एसडीएम रिकांगपिओ बनाया गया।
  • कुलवंत सिंह को एसडीएम देहरा तैनात किया गया।
  • संजीत सिंह अब भी एसडीएम सुजानपुर का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

महंगाई से जूझ रहे मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, जेब में आएंगे हजारों रुपए | इतना बढ़ा दिया DA

फैसला लिखने लायक भी नहीं निकले जज साहब! | हाईकोर्ट ने तीन महीने की ट्रेनिंग पर भेजा

रेलवे के ठेके में 32 लाख की डील | चीफ इंजीनियर, उसका भाई और ठेकेदार रंगे हाथ गिरफ्तार, CBI छापों से हड़कंप

सुप्रीम कोर्ट ने सावरकर पर टिप्पणी के लिए राहुल गांधी को फटकारा; कहा – ‘इतिहास नहीं जानते तो चुप रहिए’ | दी चेतावनी- अगली बार स्वत: संज्ञान लेंगे, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने और क्या कहा

5 गुना ज्यादा कीमत वाला फ्लैट मिला… IT ने मांग लिया टैक्स | अब ITAT के फैसले ने पलट दी बाज़ी, घर मालिकों को मिली राहत, पढ़ लीजिए ट्रिब्यूनल का पूरा फैसला

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें