गुरुग्राम
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम से एक लोमहर्षक वारदात की खबर आ रही है जहां एक मकान मालिक ने अपनी पुत्रवधू समेत 5 लोगों को किसी तेजधारदार हथियार से बेरहमी से काट डाला और फिर थाने में जा कर सरेंडर कर दिया। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 3 साल की बच्ची ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रही है। वारदात को सुनने के बाद थाने में मौजूद पुलिसवालों के भी होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपी ने अपनी बहू, किराएदार, किराएदार की पत्नी और दो बच्चों पर धारदार हथियार हथियार से हमला कर दिया। वारदात की वजह बहू और किराएदार के अवैध संबंधों के चलते बनी नाराजगी बताई जा रही है।
हत्या की यह वारदात 24 अगस्त मंगलवार की सुबह गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाना इलाके में हुई। मामला जिले के राजेंद्र पार्क का है, जहां मकान मालिक ने की अपनी पुत्रवधु, किरायेदार, किरायेदार की बीवी और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इलाके में एक मकान मालिक को अपनी बहू पर किराएदार के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक में मकान मालिक ने बहू, किराएदार, किराएदार की पत्नी और उसके दो बच्चों पर हमला कर दिया। किराएदार, दोनों महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि जबकि 3 साल की बच्ची ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
पुलिस उपायुक्त दीपक सहारन ने बताया कि मामले की छानबीच की जा रही है। आरोपित मकान मालिक ने हत्या को क्यों अंजाम दिया, इसका पता लगाया जा रहा है। इस बीच मकान मालिक राव राय सिंह (पूर्व फौजी) की पत्नी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।
आरोपित का नाम राव राय सिंह (पूर्व फौजी) है। आरोपित की इलाके में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान है। लोग इसे ट्रीमैन के रूप में जानते हैं। वहीं, पुलिस जांच में अब तक पता चला है कि एक निजी बैंक में काम करने वाले कृष्णा तिवारी सहित 4 लोगों की हत्या हुई है।
प्रतिक्रिया, सुझाव और प्रेस रिलीज देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
