बांका
बिहार से एक बहुत ही दुखद खबर आ रही है। राज्य के बांका में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे 5 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। घर के कई सदस्य भी बुरी तरह घायल हो गए हैं। घटना रजौन के राजावर गांव की है। हादसा रसोई गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से हुआ। जिन बच्चों की मौत हुई है, वो सभी एक ही परिवार के हैं।
लोगों ने बताया कि राजावार गांव निवासी अशोक पासवान के घर पर उनकी पत्नी सरिता देवी खाना बना रही थी। तभी गैस पाइप लीक होने से आग लग गई। आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया। जिससे घर में खेल रहे पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है।
मरने वालों में चार लड़की व एक लड़का शामिल हैं। घटना में अशोक पासवान के चार बच्चों में अंकुश कुमार (10), शिवानी कुमारी (9), सोनी कुमारी (8), सीमा कुमारी (5) व उनके भाई प्रकाश पासवान की पुत्री अंशु कुमारी (10) की आग में झुलसने से मौके पर मौत हो गई।
ग्रामीणों के द्वारा घर में फंसे बच्चे को बाहर निकालने का भरपूर प्रयास किया गया, लेकिन आग इतना भयावह था कि सभी कोशिशें नाकाम हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। पुलिस बल और फायर बिग्रेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर के जगतपुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजया दशमी उत्सव में दिखी राष्ट्र चेतना और समर्पण की अनोखी झलक
- सांगवा में मक्का प्रक्षेत्र दिवस | देशभर के कृषि वैज्ञानिकों ने दी किसानों को उन्नत खेती की नई राह
- लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर ने तय किया सेवा सप्ताह का खाका | मानवता, स्वास्थ्य और सद्भाव पर होगा फोकस
- हरियाणा-चंडीगढ़ में डीएमए की नई टीम घोषित | युवा जोश और अनुभवी डॉक्टरों का संगम
- रिश्वत के जाल में फंसा थानाधिकारी | फुलेरा में एसीबी ने SHO और दलाल को 50 हज़ार लेते दबोचा
- सुक्खू सरकार का यू-टर्न | महज़ 24 घंटे में बदल गया ये बड़ा फैसला
- ‘सबकी मां मरती है, नाटक मत करो’ | इस सरकारी बैंक के जोनल हेड पर बर्बर तानाशाही के आरोप, मेल वायरल
- कैबिनेट से निकला दिवाली धमाका | कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा, इतना बढ़ गया DA
- संघ का शताब्दी पर्व गूंजेगा जयपुर में | विजयादशमी उत्सव में होगा शस्त्र पूजन और बस्ती एकीकरण
- अस्थियों संग टूट गया पूरा कुनबा | हरिद्वार जा रहे परिवार की कार ट्रक में घुसी, 6 की मौके पर मौत