सांगवा में मक्का प्रक्षेत्र दिवस | देशभर के कृषि वैज्ञानिकों ने दी किसानों को उन्नत खेती की नई राह

उदयपुर

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयुएटी) के अंतर्गत संचालित अखिल भारतीय मक्का अनुसंधान परियोजना के तहत सांगवा ग्राम में एक दिवसीय मक्का प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से आए करीब 100 किसानों ने भाग लिया और मक्का की उन्नत खेती से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

रिश्वत के जाल में फंसा थानाधिकारी | फुलेरा में एसीबी ने SHO और दलाल को 50 हज़ार लेते दबोचा

विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे –

  • डॉ. शंकर लाल जाट, प्रधान मक्का वैज्ञानिक (भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना)

  • डॉ. आर.एल. सोनी, निदेशक प्रसार शिक्षा

  • डॉ. अमित दाधीच, परियोजना प्रभारी

  • डॉ. ज्वाला जिंदल, कीट वैज्ञानिक (पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना)

  • डॉ. एन. मल्लिकार्जुन, पादप एवं रोग वैज्ञानिक (कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बेंगलुरु)

  • डॉ. आई. सुधीर कुमार, प्लांट ब्रीडर (आंध्र प्रदेश)

  • डॉ. हरीश कुमार सुमेरिया, सस्य विज्ञान वैज्ञानिक

  • डॉ. रमेश बाबु, कीट वैज्ञानिक

  • डॉ. राम नारायण कुम्हार, सूत्रकृमि एवं पादप रोग विशेषज्ञ

  • प्रह्लाद सिंह झाला, कृषि पर्यवेक्षक, राजस्थान सरकार

वैज्ञानिकों ने दी खेती की बारीक जानकारी

  • डॉ. अमित दाधीच ने किसानों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नई किस्मों का परिचय दिया और मक्का को मेवाड़ की मुख्य फसल बताते हुए अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित किया।

  • डॉ. हरीश कुमार सुमेरिया ने मक्का की प्रथम पंक्ति दर्शन की जानकारी साझा की।

  • डॉ. ज्वाला जिंदल ने मक्का की फसल में लगने वाले कीटों के नियंत्रण के तरीके बताए।

  • डॉ. एन. मल्लिकार्जुन ने मक्का के रोग नियंत्रण पर उपयोगी जानकारी दी।

  • डॉ. आई. सुधीर कुमार ने आंध्र प्रदेश में मक्का की उन्नत खेती के अनुभव साझा किए।

  • डॉ. आर.एल. सोनी ने किसानों को बताया कि मक्का के साथ अन्य फसलों और संसाधनों से उनकी आय कैसे दोगुनी की जा सकती है।

  • डॉ. राम नारायण कुम्हार ने सूत्रकृमियों और रोगों की पहचान व समय पर दवा के प्रयोग की जानकारी दी।

  • डॉ. शंकर लाल जाट ने मक्का की उन्नत खेती की चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने मक्का से बनने वाले उत्पादों और उसकी विपणन व्यवस्था पर भी किसानों को मार्गदर्शन दिया।

किसानों को मिला उपकरण

कार्यक्रम के समापन पर प्रत्येक किसान को हाथ से खरपतवार निकालने की मशीन भेंट की गई और उसका प्रशिक्षण भी दिया गया।

इस अवसर पर किसानों ने वैज्ञानिकों से संवाद कर खेती में आ रही समस्याओं के समाधान पूछे और मक्का उत्पादन को और अधिक लाभकारी बनाने के उपाय सीखे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रिश्वत के जाल में फंसा थानाधिकारी | फुलेरा में एसीबी ने SHO और दलाल को 50 हज़ार लेते दबोचा

‘सबकी मां मरती है, नाटक मत करो’ | इस सरकारी बैंक के जोनल हेड पर बर्बर तानाशाही के आरोप, मेल वायरल

कैबिनेट से निकला दिवाली धमाका | कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा, इतना बढ़ गया DA

अस्थियों संग टूट गया पूरा कुनबा | हरिद्वार जा रहे परिवार की कार ट्रक में घुसी, 6 की मौके पर मौत

केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा: 30 दिन का बोनस देने का ऐलान, ये कर्मचारी होंगे पात्र | कितने पाएंगे कितना, जानिए पूरी डिटेल

RRB Railway JE Recruitment 2025: रेलवे में 2570 पदों पर बंपर भर्ती, 31 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें