पटना
पटना में पुरानी पानापुर घाट पर 23 अप्रेल की सुबह पीपा पुल का रेलिंग तोड़ते हुए एक पिकअप वैन गंगा नदी में समा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के ग्यारह लोग डूब गए। अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं। ड्राइवर और वैन के ऊपर बैठे 2 लोग तैरकर बाहर निकाल गए। जिंदा बचे लोगों ने गोताखोरों की मदद से नौ शवों को निकल लिया। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। पिक वैन पर सवार एक ही परिवार के सभी लोग अकिलपुर से दानापुर के चित्रकूटनगर आ रहे थे। पिकअप वैन को गंगा में समाते देख पुल पर हंगामा मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों बचाव में जुट गए।

बताया जाता है कि अकिलपुर निवासी राकेश कुमार का 21 अप्रेल को तिलक समारोह था। तिलक खत्म होने के बाद सभी अपने दानापुर स्थित घर आ रहे थे। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में मारे गए सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। शादी 26 अप्रेल को होनी थी। स्थानीय लोगों ने नाव के सहारे गाड़ी को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। प्रशासन ने JCB की मदद से गाड़ी को निकाला। डूबे लोगों की तलाश में SDRF की टीम को लगाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। SDRF द्वारा निकाली गईं लाशों की पहचान रामाकांत राय (75 वर्ष), अरविंद कुमार (50 वर्ष), गीता देवी (60 वर्ष), सरोज देवी (65 वर्ष), आशीष कुमार (8 वर्ष), अनुराधा देवी (75) के रूप में हुई है। अनुराधा देवी के एक पोते व पोती की भी लाशें बरामद हुई हैं।

तिलक समारोह से लौट रहे थे
चंद्रदेव सिंह के यहां अकिलपुर दियारा में तिलक समारोह था। इसी परिवार का घर दानापुर नासरीगंज में भी है। शादी का कार्यक्रम नासरीगंज से होना तय था। इसी को लेकर सामान के साथ एक दर्जन से ऊपर घर के सगे-संबंधी दानापुर पीपापुल के रास्ते नासरीगंज आ रहे थे। इसी बीच गाड़ी पीपा पुल से अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों ने नाव के सहारे गाड़ी को निकालने का भरसक प्रयास किया लेकिन गाड़ी निकालने में नाकामयाब रहे।
ये भी पढ़ें
- दीपावली पर स्वच्छता के सच्चे नायकों का सम्मान | वार्ड 43 में पार्षद दीपक मुदगल ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
- 30 सालों से जारी भक्ति की परंपरा | दौसा में 25 फीट ऊंचे गोवर्धन महाराज की भव्य झांकी ने मोहा मन
- बैंकिंग में क्रांति आने वाली है | आरबीआई ने जारी किए 238 नए नियम, लॉकर से लेकर लोन और साइबर ठगी तक सब बदल जाएगा
- प्यार में शक, और शक ने ले ली ज़िंदगी | जयपुर में पति ने पत्नी को मार डाला, फिर खुद फंदे पर झूल गया
- राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 IPS अफसरों के तबादले | जयपुर को मिला नया पुलिस कमिश्नर, सचिन मित्तल संभालेंगे कमान | देखें पूरी लिस्ट