प्रमोशन को लेकर कर्मचारियों को बड़ी राहत | अब सिर्फ इस वजह से नहीं रुकेगी पदोन्नति, संशोधन आदेश जारी

जयपुर 

राजस्थान के कर्मचारियों को सरकार ने दिवाली से पहले बड़ी राहत दी है सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर नया संशोधित सर्कुलर जारी किया हैइसके तहत निंदा के दंड से किसी भी कर्मचारी को अब प्रमोशन से वंचित नहीं किया जाएगा इसका मतलब यह है कि अगर किसी कर्मचारी को निंदा का दंड दिया गया है तो भी उसका प्रमोशन प्रभावित नहीं होगा। यह फैसला राजस्थान के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है, जिससे उन्हें अपने कार्य में और अधिक सुरक्षा और स्थिरता मिलेगी।

एनपीएस में कवर होने वाले केन्द्रीय कर्मचारियों के वॉलंटरी रिटायरमेंट के लिए सरकार ने बनाये नए नियम | यहां देखें डिटेल

सरकार ने संशोधित आदेशों में स्पष्ट किया है कि दंडादेशों के पदोन्नति पर होने वाले प्रभावों को पुन परीक्षण किया गया है इसके बाद तय किया गया है कि अब निंदा का दंड दिए जाने पर कर्मचारियों के प्रमोशन प्रभावित नहीं होंगे सरकार ने साफ किया है कि इस संशोधन के आधार पर पूर्व में आयोजित हो चुकी डीपीसी प्रकरणों को फिर से नहीं खोला जाएगा

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, एक झटके में डूबे 8.51 लाख करोड़, 930 अंक गिरा Sensex | बिखर गए ये 10 शेयर

कार्मिक विभाग द्वारा जारी किये सर्कुलर के मुताबिक राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के अंतर्गत अनुशासनिक कार्यवाहियों में राज्य सरकार के कर्मचारियों या अधिकारियों को दोषी पाये जाने पर आरोपित किये जाने वाले लघु या वृहद दंडों का प्रभाव संबंधित कर्मी के प्रमोशन पर पड़ता है लेकिन अब दिये गए दंडादेशों का प्रमोशन पर होने वाले प्रभावों के संबंध में निर्देश जारी किये गए हैं इसके अनुसार परिनिन्दा के दंड के लिए एक बार प्रमोशन से वंचित किये जाने का प्रावधान है अब दंडादेशों के पदोन्नति पर होने वाले प्रभावों का पुनः परीक्षण किया गया है

सर्कुलर में स्पष्ट किया गया कि राजस्थान सिविल सेवा नियम 1988 के अंतर्गत अनुशासनिक कार्यवाहियों में राज्यकर्मी को परिनिन्दा के दंड के कारण किसी भी राज्यकर्मी को प्रमोशन से वंचित नहीं किया जाएगा यह संशोधन जारी किये जाने की दिनांक यानी 22 अक्तूबर से प्रभावी होगा इस आधार पर पहले आयोजित हो चुकी डीपीसी प्रकरणों को फिर नहीं खोला जाएगा यदि किसी विभाग में किन्हीं पदों की वर्ष 2024-25 को डीपीसी अभी तक आयोजित नहीं की जा सकी है तो उन डीपीसी को इस परिपत्र के नए प्रावधानों के मुताबिक की जाएगी लेकिन इससे पहले के सालों में की गई विभागीय प्रमोशन समिति या रिव्यू विभागीय प्रमोशन समिति की बैठक इस परिपत्र में जारी होने के बाद आयोजित होती है तो उसमें पूर्व की व्यवस्था लागू होगी

नए सर्कुलर की खास बातें

  • निंदा के दंड का प्रभाव: निंदा के दंड से कर्मचारी का प्रमोशन प्रभावित नहीं होगा।
  • पूर्व में आयोजित डीपीसी प्रकरणों पर प्रभाव: पूर्व में आयोजित हो चुकी डीपीसी प्रकरणों को फिर से नहीं खोला जाएगा।
  • नए प्रावधानों का प्रभाव: यदि किसी विभाग में किन्हीं पदों की वर्ष 2024-25 को डीपीसी अभी तक आयोजित नहीं की जा सकी है, तो उन डीपीसी को इस परिपत्र के नए प्रावधानों के मुताबिक की जाएगी।
  • प्रभावी तिथि: यह संशोधन 22 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

एनपीएस में कवर होने वाले केन्द्रीय कर्मचारियों के वॉलंटरी रिटायरमेंट के लिए सरकार ने बनाये नए नियम | यहां देखें डिटेल

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, एक झटके में डूबे 8.51 लाख करोड़, 930 अंक गिरा Sensex | बिखर गए ये 10 शेयर

सरकारी बैंकों में होंगे अब कई चीफ जनरल मैनेजर | इसलिए आई पद बढ़ाने की नौबत

जयपुर में पति-पत्नी ने करवाचौथ पर उठाया यह खौफनाक कदम, दहल गए दिल

OMG!‘एलिएन’ बनने की ऐसी सनक! शख्स ने कटवा लिए कान, नाक, होंठ और उंगलियां और ऐसे बदल डाला अपना पूरा हुलिया

Rajasthan By Election 2024: विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, मंत्री डा. किरोड़ी मीना के भाई को भी मैदान में उतारा

बिना KYC खोल दिया खाता, फिर वही अकाउंट साइबर ठगों को बेचा | PNB के डिप्टी मैनेजर सहित दो गिरफ्तार

कर्मचारियों की निजी जानकारी RTI Act के तहत नहीं दी जा सकती: हाई कोर्ट

इस जज ने कर दिया ऐसा कांड, वीडियो वायरल हुआ तो चली गयी नौकरी

NPS New Guidelines: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने जारी की NPS Pension के लिए नई गाइडलाइन

वर्ष-2025 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें