27 से पहले निपटा लें बैंक के काम | हड़ताल + छुट्टियों का डबल झटका, लगातार 4 दिन ठप रह सकते हैं बैंक

27 जनवरी की बैंक हड़ताल (Bank Strike) और छुट्टियों के चलते बैंक लगातार 4 दिन बंद रह सकते हैं। जरूरी बैंकिंग काम 23 जनवरी से पहले निपटाने की सलाह।

नई दिल्ली 

देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए यह हफ्ता अलर्ट मोड में रहने वाला है। बैंक कर्मचारी यूनियनों ने मंगलवार, 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है—और यह हड़ताल ऐसे समय बुलाई गई है, जब उसके आगे-पीछे छुट्टियों की पूरी कतार खड़ी है। नतीजा साफ है: देश में बैंक लगातार चार दिन तक बंद रह सकते हैं।
अगर आपको कैश जमा करना है, चेक क्लियर कराना है या कोई ऐसा काम है जो सिर्फ ब्रांच जाकर ही होता है, तो आपके पास अब गिनती के तीन दिन बचे हैं।

‘सुधरो या बंद हो जाओ’ का साफ अल्टीमेटम | राजस्थान की उच्च शिक्षा में अब ‘नो एक्सक्यूज़ ज़ोन’

सिर्फ 3 दिन खुले रहेंगे बैंक

ग्राहक 21 जनवरी (बुधवार), 22 जनवरी (गुरुवार) और 23 जनवरी (शुक्रवार) तक ही बैंक शाखाओं से जुड़े जरूरी काम निपटा पाएंगे। इसके बाद बैंकिंग सिस्टम पर ताला लगने जैसा हाल हो सकता है।

कब-कब और क्यों बंद रहेंगे बैंक

  • 24 जनवरी: महीने का चौथा शनिवार — साप्ताहिक अवकाश
  • 25 जनवरी: रविवार — साप्ताहिक अवकाश
  • 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस — राष्ट्रीय अवकाश
  • 27 जनवरी: बैंक यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल

यानी चार दिन तक ब्रांच बैंकिंग पूरी तरह ठप रह सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहने की संभावना है।

डिजिटल नहीं, ब्रांच वाले काम होंगे प्रभावित

आज के डिजिटल दौर में भले ही कई काम मोबाइल से हो जाते हों, लेकिन

  • नकद जमा,
  • चेक क्लियरेंस,
  • डिमांड ड्राफ्ट,
  • व्यक्तिगत शिकायतें और
  • कुछ दस्तावेजी प्रक्रियाएं
    अब भी बैंक शाखा पर ही होती हैं। ऐसे में देर करना भारी पड़ सकता है।

हड़ताल की जड़: ‘फाइव डे बैंकिंग’

हड़ताल का ऐलान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने किया है। यूनियनों की सबसे बड़ी मांग है—
👉 हफ्ते में 5 दिन बैंकिंग, यानी महीने के सभी शनिवार अवकाश घोषित किए जाएं।

फिलहाल बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार ही छुट्टी होती है, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार बैंक खुले रहते हैं। यूनियन का कहना है कि मार्च 2024 में वेतन संशोधन समझौते के दौरान भारतीय बैंक संघ (IBA) से इस मांग पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू करने की अधिसूचना जारी नहीं की गई।

सोशल मीडिया पर भी बैंक यूनियनों का दबाव

हड़ताल से पहले यूनियनों ने सोशल मीडिया पर भी ताकत झोंक दी है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) के मुताबिक #Implement5DayBanking अभियान के तहत

  • 4.11 लाख से ज्यादा पोस्ट,
  • करीब 2.09 करोड़ यूजर्स तक पहुंच दर्ज की गई है।

यूनियनों ने 27 जनवरी की हड़ताल में पूर्ण भागीदारी का आह्वान किया है।

सबसे ज्यादा असर कहां पड़ेगा?

हड़ताल का असर मुख्य रूप से सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में दिखेगा, जहां यूनियन की पकड़ मजबूत है। कुछ निजी बैंकों में कामकाज सामान्य रहने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक गारंटी नहीं है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

कैबिनेट में बड़े फैसलों की बौछार | अशांत इलाकों में संपत्ति सौदों पर लगाम, एयरोस्पेस-डिफेन्स और सेमीकंडक्टर पर राजस्थान का मेगा दांव, जानिए और क्या हुए फैसले

सरकारी नौकरी वालों के लिए बड़ा तोहफा | एक ही वेतन खाते में बैंकिंग, बीमा और कार्ड की पूरी ताक़त, जानें क्या है पूरा पैकेज

रेलवे बोर्ड का नया आदेश, परिवार की परिभाषा बदली; माता-पिता के बाद भी बेटियों के नाम जारी रहेंगे ये ख़ास लाभ

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।