सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सेक्सटॉर्शन में फंसाने की साजिश रचने वाले भरतपुर में पकड़े गए 

भरतपुर 

मध्यप्रदेश में भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सेक्सटॉर्शन में फंसाने की साजिश रचाने वाले दो जनों को राजस्थान में भरतपुर जिले के सीकरी थाने से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। जिन्होंने सांसद को सेक्सटॉर्शन में फंसाकर रुपए ऐंठने की कोशिश की थी। मध्यप्रदेश पुलिस की सूचना पर राजस्थान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भोपाल पुलिस आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर राजस्थान से रवाना हो गई है।

भरतपुर IG प्रसन्न कुमार खमेसरा ने  बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर MP पुलिस को सौंप दिया गया है। सांसद ने सेक्सटॉर्शन की साजिश रचने की FIR भोपाल के TT नगर में करीब 8 दिन पहले दर्ज कराई थी। गिरफ्तार हुए दोनों  आरोपियों के नाम  रवीन (23 ) और वारिस (21 ) हैं। दोनों ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं। परिवार खेती-बाड़ी करता है। दोनों भाई कम पढ़े लिखे हैं। लेकिन साइबर अपराध को अंजाम देने में माहिर हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

वीडियो कॉल रिसीव करते ही लड़की उतारने  लगी कपड़े
सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 6 फरवरी को भोपाल की टीटी नगर पुलिस को सेक्सटॉर्शन कॉल आने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि शाम करीब 7 बजे उनके मोबाइल पर वॉट्सअप कॉल आया था। वीडियो कॉल रिसीव करते ही एक लड़की दिखाई देने लगी। कुछ सेकंड बाद ही उसने कपड़े उतारना शुरू कर दिया। फोन काटने के कुछ देर बाद वाट्सअप पर उन्हें मैसेज आया। जिसमें फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपियों ने साध्वी प्रज्ञा को कॉल करके धमकी भी दी थी। टीटी नगर पुलिस ने FIR दर्ज की थी। उसके बाद मामला जांच के लिए साइबर क्राइम भोपाल के पास आ गया था।

आरोपियों ने प्रज्ञा के स्टॉफ को धमकाया था। स्टॉफ ने कॉल बैक कर आरोपियों को कहा कि गलत जगह हाथ डाल दिया, तो आरोपी बोले ऐसे कई आए और कई गए। हम वहीं के वहीं हैं।

ऐसे आए पकड़ में
भोपाल पुलिस ने फोन करने वाले नंबरों को ट्रेस किया तो वे नंबर राजस्थान में भरतपुर जिले के सीकरी के चंदा का बास बनेनी गांव के पते पर नंबर रजिस्टर्ड निकले। भोपाल पुलिस ने भरतपुर पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को दबोचने का प्लान बनाया।

सोमवार दोपहर भोपाल सब इंस्पेक्टर देवेंद्र साहू अपनी टीम के साथ सीकरी थाने पहुंचे। साइबर सेल से दोनों आरोपियों की लोकेशन ट्रैस की गई थी। पुलिस को आरोपियों की मूवमेंट के बारे में जानकारी थी। भोपाल और सीकरी पुलिस ने मिलकर दोपहर करीब 3 बजे चंदा का बास बनेनी गांव में दबिश दी और घर से रवीन और वारिस को गिरफ्तार कर लिया।

Syndicate Bank fraud case में ED का बड़ा एक्शन, CA और उसके सहयोगियों की 56.81 करोड़ की संपत्ति की अटैच

सहायक निदेशक उद्यान ने मांगी 5 लाख की घूस, ढाई लाख रुपए लेते हुए ACB ने दबोचा, इसके बाद भी घूसखोर ने दिखाई बेशर्मी; जानिए क्या हुआ

सुप्रीम कोर्ट में समायोजित शिक्षाकर्मियों की बड़ी जीत, हाईकोर्ट के आदेश पर लगाईं रोक, सरकार के मंसूबों को लगा झटका, जानिए क्या है पूरा मामला

IPS संजय कुमार श्रोत्रिय बने RPSC के अध्यक्ष, JNU में भी कुलपति नियुक्त ; जानिए कौन बना

बाजार खुलते ही शेयर धड़ाम, सेंसेक्स 1163 पॉइंट्स टूटकर 57 हजार के नीचे; निवेशकों के  5 लाख करोड़ डूबे

‘गंगूबाई’ बनकर आलिया को टक्कर दे रही ये लिटिल सुपरस्टार, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है यह वीडियो, आप भी देखिए

सरकारी कर्मियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में केन्द्र सरकार, जानिए क्या है प्लानिंग

महाशिवरात्रि कब है? जानिए व्रत तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 4 पहर की पूजा का सही समय

Grand Trunk Road नहीं, ये है चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा बनवाई ‘उत्तरापथ’ जिसका नाम बदल कर शेरशाह सूरी ने कर दिया था ‘सड़क-ए-आजम’