टोक्यो
दो अगस्त सोमवार को टोक्यो ओलिंपिक एक और बड़ी खुशखबरी आई जब भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में भारत ने वर्ल्ड नंबर-4 ऑस्ट्रेलिया को मात दी।
भारत ने इस क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलिंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। 1980 में टीम इंडिया ने पहली बार हिस्सा लिया था। तब हालांकि सेमीफाइनल फॉर्मेट नहीं था। ग्रुप स्टेज के बाद सबसे ज्यादा पॉइंट वाली 2 टीमें सीधे फाइनल खेली थीं। भारतीय टीम 6 टीमों की पूल में चौथे स्थान पर रही थी।
सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला 4 अगस्त को अर्जेंटीना से
जीत की नायिका गोलकीपर सविता पूनिया रहीं, जिन्होंने कुल 9 बेहतरीन बचाव किए। भारत के लिए एकमात्र और निर्णायक गोल गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना 4 अगस्त को अर्जेंटीना से होगा, जिसने जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारतीय पुरुष टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।
भारत को लगातार 2 दिन में इस इवेंट में 2 खुशियां मिलीं। रविवार को पुरुष हॉकी टीम 49 साल बाद ओलिंपक में सेमीफाइनल में पहुंची थी। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराया था और अब महिला टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर ये खुशी डबल कर दी।
दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा शुरुआती पांच मिनट तक काफी भारी रहा। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय गोलकीपर और डिफेंडरों ने इस मौके को नाकाम कर दिया। फिर भारत को मैच के 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने गोल में तब्दील कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।
भारतीय महिला हॉकी टीम का अब तक ओलिंपिक में सफर
भारतीय महिला टीम को पूल-A में नीदरलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन, आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ रखा गया था। वहीं, ग्रुप-B में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान, चीन और स्पेन की टीमें शामिल थीं। दोनों ग्रुप से टॉप-4 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। भारत अपने ग्रुप में 2 जीत और 3 हार के साथ चौथे स्थान पर रहा था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- NTA की एक्सपर्ट टीचर ही निकली पेपर लीक गैंग की सरगना | घर में लगाई ‘सीक्रेट क्लास’, बच्चों को रटवाए वही सवाल जो NEET में आए
- अभी टला अनशन, खत्म नहीं हुआ आंदोलन | प्रशासन के आश्वासन पर व्यापार महासंघ ने लिया बड़ा फैसला, 26 मई का भरतपुर बंद बरकरार
- सिर्फ यूरिया-डीएपी से नहीं चलेगी खेती | उदयपुर कृषि महोत्सव में वैज्ञानिकों ने किसानों को दी चेतावनी, संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर
- बिजली गई तो घंटों नहीं लौटी | भीषण गर्मी में दौसा के लोगों का फूटा गुस्सा, मच्छरों और कटौती ने किया बेहाल
- ‘घर में चल रही थी NEET की गुप्त क्लास’ | CBI ने दबोचा केमिस्ट्री प्रोफेसर, छात्रों को पहले ही रटवाए गए थे असली सवाल
- भोजशाला पर हाईकोर्ट की बड़ी मुहर | ASI रिपोर्ट को माना सही, कहा- ‘यह मंदिर स्वरूप वाला स्थल’ | मूर्तियां, श्लोक और हवनकुंड…वे सबूत जिनसे हुई हिंदू पक्ष की जीत
- NEET फिर से, लेकिन बिना झंझट | अब 21 जून को होगी परीक्षा, फीस लौटेगी और पुराना एडमिट कार्ड बेकार
