जयपुर
समाज में एकता और समानता का संदेश देने के लिए स्वाधीन फाउण्डेशन के तत्वावधान में क्रिकेट का महाकुंभ ‘जयपुर क्रिकेट लीग’ (JCL -2022) का आयोजन दो जनवरी से जयपुर में होगा।
4 हजार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
स्वाधीन फाउण्डेशन के सचिव मोहम्मद इकबाल ने बताया कि जयपुर के इतिहास में पहली बार इस तरह की क्रिकेट लीग आयोजित की जा रही है। इस लीग में जयपुर ग्रेटर के 150 तथा जयपुर हेरिटेज के 100 वार्डो की टीमों के 4 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विजेता टीम को मिलेंगे एक लाख
स्वाधीन फाउण्डेशन के कोषाध्यक्ष सुनील पारवानी ने बताया कि जयपुर क्रिकेट लीग की विजेता टीम को एक लाख रुपए की नकद राशि तथा ट्राफी दी जाएगी। उप विजेता टीम को 51 हजार रुपए की नकद राशि तथा ट्राफी दी जाएगी। मैन ऑफ दी सीरिज का अवार्ड 21 हजार रुपए का होगा। इसके अतिरिक्त बेस्ट फील्टर बेस्ट बॉलर तथा बेस्ट बैट्समेन का अवार्ड भी दिया जाएगा।
350 लीग मैच होंगे
स्वाधीन फाउण्डेशन के अध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि JCL -2022 में 350 लीग मैच होंगे तथा प्रत्येक टीम को दो मैच खेलने का मौका मिलेगा। जसीएल के लीग मैच जयपुर शहर के 10 क्रिकेट ग्राउण्डस पर आयोजित होंगे।
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा आगाज
स्वाधीन फाउण्डेशन के समन्वय अखिलेश अत्री ने बताया कि JCL -2022 का उदघाटन दिल्ली के प्रसिद्ध बैड पार्टी द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जयपुर के मानसरोवर स्थित के. एल. सैनी स्टेडियम में रविवार को प्रातः 11.30 बजे आयोजित होगा। प्रवक्ता किशोर शर्मा ने बताया कि राजस्थान क्रिकट के पूर्व रणजी खिलाड़ी पूर्व महिला क्रिकेटर तथा क्रिकेट से जुड़े हुए अन्य पदाधिकारी तथा प्रमुख गणमान्यगणों द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
