लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने 159 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में अखिलेश यादव का भी नाम शामिल है। अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं सपा के दिग्गज नेता आजम खान को पार्टी ने रामपुर से मैदान में उतारा है, जबकि उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान स्वार सीट से दावेदारी पेश करेंगे।
आजम खान जेल से ही चुनाव लड़ेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्या के बेटे को टिकट नहीं दिया गया है। सपा ने सूची में 30 मुस्लिमों और 12 यादवों को उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए कैराना विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर नाहिद हसन को मैदान में उतरा गया है।
नाहिद हसन गैंगस्टर ऐक्ट में जेल में बंद हैं। वहीं, जसवंत नगर से शिवपाल यादव, नकुड़ से धर्म सिंह सैनी, सहारनपुर देहात से आशु मालिक, मांट से संजय लाठर, बरेली कैंट से सुप्रिया ऐरन, ऊंचाहार से मनोज पांडे, घाटमपुर से भगवती सागर, तिंदवारी से ब्रजेश प्रजापति को उम्मीदवार बनाया है। नीचे देखिए पूरी सूची:
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भजनलाल सरकार ने 21 IAS अफसरों को सौंपी बड़ी कमान, आखिर किस मिशन पर लगाया?
- कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम
- महारानी श्री जया कॉलेज में ABVP की नई टीम घोषित, सुहानी सिंह को अध्यक्ष और केशव सिंह को मिली मंत्री की जिम्मेदारी
- हिमाचल में पुलिस महकमे में फेरबदल, मनाली से शिमला तक बदली जिम्मेदारी; 7 अधिकारियों की नई तैनाती
- भरतपुर के क्रिकेटरों के लिए मौका, अंडर-14 जिला टीम का ट्रायल 25 अक्टूबर को, उम्र से लेकर दस्तावेजों तक ये शर्तें जरूरी
- बिजली बिल में सेस, सड़कों पर अंधेरा, भरतपुर में आखिर किसकी जवाबदेही?
- 1 नवंबर को स्थापना दिवस, 22 दिसंबर को दीक्षांत समारोह; MPUAT में तैयारियों को लेकर मंथन
- पंच, ब्लॉक और किक की ट्रेनिंग… भरतपुर की छात्राओं ने सीखे मुश्किल वक्त में खुद को बचाने के तरीके
- छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार, आत्मरक्षा के साथ जागरूकता पर जोर
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
