आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ी खबर आ रही है। दिनदहाड़े बैंक डकैती का आरोपी और पचास हजार का इनामी बदमाश रविवार देर रात पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। मारे गए बदमाश का नाम ठाकुर है। मुकेश ठाकुर मूलरूप से बसेड़ी, राजस्थान का निवासी था। वह आगरा के इरादतनगर स्थित एक बैंक डकैती में शामिल था। तभी से वह फरार चल रहा था।
सदर क्षेत्र में बीएसएनएल ग्राउंड के पास पुलिस और उसके बीच मुठभेड़ हुई। इरादतनगर में पेट्रोल पंप के साथ उसने जगनेर में एक पेट्रोल पंप भी लूटा था। वहां गार्ड से राइफल लूटी थी। छत्ता क्षेत्र में उसके गैंग ने एक व्यापारी के कर्मचारी को गोली मारी थी। पुलिस को उसकी तलाश थी। वह लंबे समय से पुलिस को गच्चा दे रहा था।
IG नवीन अरोरा के अनुसार मुकेश ठाकुर को देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद SOG, सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम उससे रायफल बरामदगी को साथ ले जा रही थी। तभी सदर क्षेत्र में BSNL ग्राउंड के पास बदमाश ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग करने के बाद वह भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उस पर जवाबी फायरिंग की। इसमें उसे गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी चोटिल हो गए। उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
कैनरा बैंक में डाली थी डकैती
कुख्यात मुकेश ठाकुर ने 16 फरवरी को आगरा के इरादत नगर में केनरा बैंक में दिनदहाड़े फायरिंग कर 6.77 लाख रुपए की डकैती डाली थी। उसके गैंग के कुछ बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। राजस्थान पुलिस ने भी गैंग के कुछ सदस्यों को पकड़ा था। मगर, मुकेश ठाकुर पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका था। पुलिस ने बदमाश पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
- भरतपुर के कुश्ती दंगल में पहले दिन भिड़े नामी पहलवान, जिला केसरी के चार दावेदार सेमीफाइनल में
- राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: नवरात्र पर 52 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, पीएचक्यू ने शुरू की नई पोस्टिंग की प्रक्रिया
- रावण दहन…
- पत्रकार आवास योजना पर उठे सवाल, 76.68 लाख के प्लॉट पर 15 लाख की छूट भी नाकाफी, सस्ती आवासीय सुविधा की मांग
- भरतपुर में विकास या दो साल की सजा? सर्कुलर रोड से गलियों तक खुदी सड़कें, जनता पूछ रही—आखिर राहत कब!
- 70वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता: चौथे दिन भरतपुर के रोहित का जलवा, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में जीते दो स्वर्ण पदक
