जयपुर
राजस्थान के 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुश खबरी। 2004 के बाद नियुक्त राज्य के कर्मचारी अब अपनी मर्जी से चाहें तो GPF में भी कटौती करवा सकते हैं। इस बाबत सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।
इन आदेशों के अनुसार सरकार ने 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को अब यह छूट दे दी है कि वह चाहें तो NPS में रहें या फिर चाहें तो GPF में भी कटौती करा सकते हैं। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग निदेशक कल्पना अग्रवाल की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं।
आपको बता दें कि अभी तक 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए केवल NPS का ही प्रावधान था, लेकिन अब सरकार ने यह छूट दी है कि कर्मचारी चाहें तो GPF में शामिल हो सकते हैं। यानी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की स्वेच्छा पर यह मामला छोड़ दिया गया है। वैसे ये कर्मचारी काफी समय से उनके लिए भी GPF लागू करने की मांग कर रहे थे। दरअसल अभी तक GPF 2004 से पहले के कर्मचारियों पर ही लागू था।
क्या है फायदा?
2004 के बाद नियुक्त कर्मचारी GPF में शामिल करने की मांग इसलिए कर रहे थे क्योंकि इसमें अन्य योजनाओं के मुकाबले पैसा इन्वेस्ट करने में ज्यादा ब्याज मिलता है। वहीं दस साल की नौकरी पूरी होने पर मकान, शादी, शिक्षा आदि के लिए लोन का हकदार भी हो जाता है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
