ग्वालियर
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW ) की टीम ने ग्वालियर के डीबी सिटी में रहने वाले PWD विभाग के एक इंजीनियर के घर छापा मारा तो वह बेशुमार दौलत का मालिक निकला। उसके यहां छापेमारी के दौरान अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है। ग्वालियर स्थित बंगले की कीमत चार करोड़ रुपए है। इसके साथ ही भोपाल और ग्वालियर में फ्लैट भी मिले हैं। अभी तक की जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। ईओडब्ल्यू की टीम ने नकदी, जेवरात और अन्य चीजें जप्त की हैं। यह इंजीनियर IAS-IPS अफसरों की खातिरदारी कर घूस का ‘बादशाह’ बन गया।
शुक्रवार सुबह से शुरू हुई छापे की यह कार्रवाई जारी है। अब तक की कार्रवाई में करीब 20 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है। उसके घर से साढ़े तीन लाख से ज्यादा का कैश, 5 किलो चांदी और एक पाव सोना मिला है।
ईओडब्ल्यू की टीम ने सबसे पहले इंजीनियर के शहर की सबसे बड़ी टाउनशिप DB सिटी स्थित आलीशान मकान पर सुबह धावा बोला। इस इंजीनियर का नाम है रविंद्र सिंह कुशवाह। वह इन दिनों पीडब्ल्यूडी में एसडीओ है। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायत की जांच के बाद प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय ने वारंट जारी कर दिया। इसके बाद उसके DB सिटी वाले मकान पर छापामार कार्रवाई की गई।
यहां देखिए बेशुमार दौलत की लिस्ट
डीएसपी चतुर्वेदी के मुताबिक एसडीओ रविंद्र सिंह कुशवाह पीडब्ल्यूडी ग्वालियर के संभाग क्रमांक 2 कार्यालय में पदस्थ हैं। छापामार कार्रवाई में उनके DB सिटी वाले आलीशान मकान B-14 डुप्लेक्स (जिसे ट्रिपलेक्स बनाया गया है) से शुरुआती जांच में साढ़े तीन लाख रुपए नकदी, करीब 250 ग्राम सोने के जेवरात, पांच किलो चांदी और बड़ी मात्रा में प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं।
एक डबल स्टोरी मकान पारस विहार कॉलोनी में भी है। वहां भी कार्रवाई की गई है। दोनों जगह कार्रवाई जारी है। सूत्रों के मुताबिक इंजीनियर रविंद्र सिंह कुशवाह के पास शहर में कई जगह प्लॉट, मकान भी हैं। इसके अलाव डबरा में मकान, दुकान, जमीन, बिलौआ में जमीन के अलावा भोपाल में भी कुछ प्रॉपर्टी है। EOW जब्त किए गए कागजात का अध्ययन कर रही है।
डबरा में उसने एक बेशकीमती जमीन खरीद रखी है। इस 75 बीघा जमीन की रजिस्ट्री के पेपर्स EOW के हाथ लगे हैं। पूछताछ में रवींद्र सिंह कुशवाह अपनी इस कमाई का सोर्स नहीं बता पाया, उसकी आय से कहीं गुना ज्यादा की संपत्ति के पेपर्स और सोने-चांदी घर से मिले हैं। SDO ने संपत्ति अपने परिजनों के नाम पर भी खरीद रखी है।
IAS, IPS और मंत्रियों को ऐसे करता था खुश
PWD में होने के कारण इस इंजीनियर ने सरकारी रेस्ट हाउस और सरकारी बंगलों को ही अपनी काली कमाई का हथियार बनाया। वह इनमें रुकने वाले मंत्री, IAS, IPS की खूब आवभगत करता और उनसे नजदीकियां बनाकर लाभ उठाता था। कभी किसी के घर की मरम्मत करा देता, तो कभी किसी के ठहरने के लिए इंतजाम कर देता। कोई अफसर मुंह नहीं खोल पाए तो वह कर्मचारी नाता भी बन बैठा। सरकारी रेस्ट हाउस और सरकारी बंगलों में रुकने वालों से वह अपना सम्पर्क बनता गया और दौलत इकट्ठी करता गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- नारायणी माता से लौट रहा परिवार रास्ते में उजड़ गया, पिता और दो बच्चों की मौत | बांदीकुई में सामने से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां गंभीर
- राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, 300 MM बारिश ने बढ़ाई चिंता | 22 बांध लबालब, 220 अब भी खाली; 12 अगस्त को कई संभागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
- भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है
- 137 फर्मों पर पड़ा टैक्स विभाग का छापा तो खुला 547 करोड़ का खेल, 106 निकलीं फर्जी | ITC के नाम पर चल रहा था बड़ा नेटवर्क, 4.65 करोड़ की राशि तत्काल ब्लॉक
- चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
- भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग
- महाकाल दर्शन से पहले धौलपुर के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे-बहू की मौत | दो मासूम बेटे सुरक्षित बचे, ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल; ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
- एमएसएमई को समय पर भुगतान की राह होगी आसान, ऑनलाइन विवाद निपटारे से छोटे कारोबारियों को राहत
- चुनाव आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा, 2 साल पूरे होते ही शिक्षकों का नियमितीकरण जरूरी | हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछली तारीख से मिलेगा वेतन-एरियर और वरिष्ठता का लाभ
