भरतपुर
भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता की अनुशंसा पर शहर अध्यक्ष द्वारा शहर व्यापार संघ की एक क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन किया गया। इस टीम में लगभग सभी व्यापारिक संगठनों व शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों से सदस्यों को लिया गया है। इसका संयोजक शहर अध्यक्ष भगवान दास बंसल को बनाया गया है।
बंसल ने बताया कि इस टीम के मुख्य रूप से पारस्परिक सदभावना व एकजुटता के साथ, सहकार्यता के सिद्धांतों पर काम करना होगा। साथ ही भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के निर्णय को शीघ्रता से क्रियान्वित करवाएगी। यह टीम व्यापारियों को विभिन्न विभागों में उत्पीड़न और गुंडा तत्वों की चौथ वसूली आदि से बचाएगी। जिला व्यापार महासंघ के प्रवक्ता विपुल शर्मा ने बताया कि अभी QRT सदस्यों की संख्या 100 के लगभग है। इसे आवश्यकता पड़ने पर और भी बढ़ाया जा सकता है।
बैठक में ये भी रहे मौजूद
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दामोदर लाल गर्ग, प्रमोद सराफ, उपाध्यक्ष अनिल लोहिया, जिला महामंत्री नरेन्द्र गोयल, जिला कोषाध्यक्ष जय प्रकाश बजाज, जिला मंत्री बन्टू भाई, अशोक शर्मा, अतुल मित्तल (C.A) आदि पदाधिकारी सहित प्रदीप शर्मा, चंदा पंडा, भूपेंद्र सराफ, गोपी सिंह, मुकेश, प्रकाश, विष्णु जैन, रूप सिंह परमार, प्रवीण अग्रवाल, शेखर, राजेश गर्ग, सुभनेश, अनिल, पन्ना हलवाई, ईशान, कुलदीप अरोड़ा, दिनेश गोयल, विष्णु लोहिया के अलावा सभी QRT के सभी सदस्य शामिल थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ₹1.10 लाख स्टाइपेंड की उम्मीद, अब बेसिक पे तक भुगतान, डीएनबी रेजिडेंट डॉक्टरों ने उठाया बड़ा सवाल
- भरतपुर: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चूरू के वीरेन्द्र पूनिया का डबल धमाका, दो स्पर्धाओं में जीता गोल्ड
- छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम
- गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु, राज्यपाल ने जारी किया नियुक्ति आदेश
- नशे से दूरी, जिंदगी से नजदीकी; नदबई में युवाओं को बताए नशामुक्ति के उपाय
- भरतपुर में पानी निकालने का इंतजाम तो हुआ, लेकिन बारिश का पानी बचाने का हिसाब कौन देगा?
- एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर
- भुसावर में मुस्कान एक पहल को मिली नई साइकिल
- महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
