नई दिल्ली
पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले की जांच कर रही सुप्रीम कोर्ट की जांच कमेटी की चेयर पर्सन और पूर्व जज जस्टिस इंदु मल्होत्रा को धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी सिख फॉर जस्टिस (SFJ) संगठन की तरफ से दी गई है। इस संगठन ने धमकी भरे ऑडियो क्लिप भी जारी किए हैं। धमकी में कहा गया है कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और सिखों में से किसी एक को चुनना होगा। आपको बता दें कि इससे पहले यह संगठन वकीलों को भी धमकी दे चुका है।
SFJ ने पूर्व जज इंदु मल्होत्रा को धमकी कॉल में कहा है कि पीएम मोदी और सिखों में से किसी एक को चुनना होगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के कई वकीलों को इस मामले को लेकर धमकी भरे कॉल आए थे। इस संगठन ने वकीलों को इस मामले से दूर रहने की धमकी दी है।
यह है मामला
पांच जनवरी को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिरोजपुर में दौरा था। भारी बारिश के कारण पीएम को सड़क मार्ग से जाना पड़ा लेकिन इस दौरान हुसैनीवाला से 30 किलोमीटर दूर रास्ते में प्रदर्शनकारी मिल गए जिस कारण उनका काफिला तकरीबन 20 मिनट बेहद असुरक्षित क्षेत्र में रुका रहा।
जिस इलाके में पीएम मोदी का काफिला रुका था, वह आतंकियों के अलावा हेरोइन तस्करों का गढ़ माना जाता है। पिछले साल सितंबर माह में इसी क्षेत्र में आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया था।
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पीएम के सुरक्षा उल्लंघन पर पैनल का गठन किया था। इसका नेतृत्व पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा कर रही हैं। खालिस्तानी संगठन SFJ ने इंदु मल्होत्रा को इस जांच को न करने की धमकी दी है। SFJ ने कहा है कि ‘हम सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज को पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले की जांच नहीं करने देंगे। उनको पीएम मोदी और सिखों में से किसी एक को चुनना होगा। आपने SFJ के खिलाफ शिकायत दर्ज कर खुद के लिए एक बड़ा खतरा मोल ले लिया है।’
इस क्लिप में यह भी कहा गया है कि हम सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की भी लिस्ट बना रहे हैं और सबका हिसाब होगा। ऑडियो क्लिप में आगे कहा गया है कि पहले हमने अधिवक्ताओं को चेतावनी दी थी। मुद्दा पीएम मोदी और सिखों के बीच था, लेकिन आपने(इंदु मल्होत्रा) एसएफजे के खिलाफ शिकायत दर्ज की हैं और खुद को एक खतरनाक स्थिति में डाल दिया है। अब हम मुस्लिम विरोधी और सिख विरोधी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं को जवाबदेह ठहराएंगे।
इस वॉयस नोट में आगे कहा गया है कि “हम 26 जनवरी को पीएम मोदी को ब्लॉक करेंगे और खालिस्तान का झंडा फहराएंगे, हम इंदु मल्होत्रा को पीएम मोदी के खिलाफ टेरर प्लॉट की जांच करने की अनुमति नहीं देंगे। हम उन अधिवक्ताओं की सूची तैयार कर रहे हैं जो विदेशों में जाते हैं और तब आप हमें शांतिपूर्वक, लोकतांत्रिक ढंग से सुनेंगे। “इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के कई वकीलों को इसी तरह की धमकी खालिस्तानी संगठन की तरफ से मिली थी। 50 से ज्यादा वकीलों को इंटरनेशनल नंबर से कॉल कर धमकी दी थी।
तब SFJ ने अपने धमकी भरे वॉयस नोट में कहा था कि ‘SFJ पंजाब के फिरोजपुर में पीएम मोदी के दौरे को ब्लॉक करने के लिए जिम्मेदार है। आज अगर तुम पीएम मोदी की मदद करते हो तो ये तुम्हारी सबसे बड़ी गलती होगी।’
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- अब AI बताएगा कौन बनेगा अगला स्टार | श्रेयस अय्यर जुड़े इस क्रिकेट प्लेटफॉर्म से, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा मौका
- केक नहीं, पेड़ लगाओ | MPUAT के छात्रों को मिला पर्यावरण बचाने का अनोखा मंत्र, जन्मदिन पर वृक्षारोपण का आह्वान
- मीटर उठा ले गए, फिर मांगे 25 हजार | ACB ने रिश्वत के खेल का किया ‘पावर कट’, JVVNL के AEN समेत दो गिरफ्तार
- रेगिस्तान में पानी बचाने की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान | एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- चार रंग के डिब्बों से बदलेगी सफाई की तस्वीर | उच्चैन कन्या कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत, छात्राओं ने ली हरियाली और स्वच्छता की शपथ
- RBI का दांव और रुपये की छलांग | एक फैसले ने डॉलर के सामने 50 पैसे मजबूत कर दी भारतीय करेंसी | रेपो रेट को लेकर ये हुआ फैसला
