पत्नी की हत्या के बाद खुद भी काट लिया गला | गला रेतकर बैठा रहा लाश के पास, सुबह खुला जयपुर का सनसनीखेज मर्डर

जयपुर के चाकसू में पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद आत्महत्या की कोशिश की। आरोपी पूरी रात पत्नी की लाश के पास बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

हरित बृज सोसायटी में नए अध्यक्ष का चुनाव कल | फ्लावर शो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का होगा सम्मान

भरतपुर में हरित बृज सोसायटी की साधारण सभा की बैठक 5 अप्रैल 2026 को होटल रुचि रेस्टोरेंट में होगी। बैठक में नए अध्यक्ष का चुनाव और फ्लावर शो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।

जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी कार, ड्यूटी से लौटते वक्त एसआई का दर्दनाक अंत

जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में सपोटरा थाने के एसआई हनुमान मीणा की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मेरठ से लौटते समय ट्रेलर में कार घुसने से हादसा हुआ।

जयपुर में जुटेंगे मठ-मंदिरों के प्रतिनिधि | 12 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ’ का महा अधिवेशन

जयपुर के मानसरोवर स्थित वैष्णव भवन में 12 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ का महा अधिवेशन आयोजित होगा। इसमें धर्म, मंदिर प्रबंधन और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

सुबह की सैर के बाद छिड़ी मस्ती की महफिल | भरतपुर के ‘ओल्ड इज गोल्ड’ ग्रुप ने बताया – उम्र नहीं, जज़्बा मायने रखता है

भरतपुर के शास्त्री पार्क में ‘ओल्ड इज गोल्ड’ संस्था के सदस्यों ने मॉर्निंग वॉक के बाद हंसी-मजाक और मस्ती से भरा अनोखा माहौल बना दिया। वरिष्ठ नागरिकों की जिंदादिली का यह वीडियो लोगों को सकारात्मक संदेश दे रहा है।

कॉलेज परिसर में गूंजे रामायण के स्वर | हनुमान जन्मोत्सव पर अखंड पाठ और ज्योति से भक्तिमय हुआ एमएसजे कॉलेज

भरतपुर के महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर अखंड रामायण पाठ और अखंड ज्योति के साथ भव्य धार्मिक आयोजन किया गया।

मंथन-2026 में प्रतिभा का मेला | मास्टर शेफ से AI सिनेमा तक… जयपुर में छात्रों ने दिखाया हुनर

जयपुर के मानसरोवर स्थित पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में मंथन-2026 के दूसरे दिन मास्टर शेफ, आईपीएल ऑक्शन, डिबेट और एआई सिनेमा जैसी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

जाट समाज पर टिप्पणी से भड़का विवाद | सोनीपत में CM के नाम सौंपा ज्ञापन, अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग

सोनीपत में जाट समाज पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और सख्त कार्रवाई की मांग की।

‘भाव, भाषा और भारत’ पर होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी | अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष में जुटेंगे शिक्षाविद और भाषा विशेषज्ञ

अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर 12 अप्रैल 2026 को प्रयागराज में “भाव, भाषा और भारत” विषय पर संगोष्ठी आयोजित होगी। कार्यक्रम में प्रो. राज कुमार मित्तल की अध्यक्षता में कई विद्वान अपने विचार रखेंगे।

अब किताबें ही नहीं, डिग्री भी देगा NCERT | सरकार ने दिया ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा, शिक्षा जगत में बड़ा बदलाव

केंद्र सरकार ने एनसीईआरटी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा देने का फैसला लिया है। अब एनसीईआरटी और इसके छह क्षेत्रीय संस्थान उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम और कार्यक्रम स्वतंत्र रूप से संचालित कर सकेंगे।