मुम्बई
देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 10 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। एचडीएफसीसाफ किया कि ये एक्शन रेगुलेटरी कंपल्यांस में गड़बड़ियों की वजह से लिया गया है। एक व्हिसलब्लोअर की शिकायत के बाद जांच में मामला सही पे जाने पर यह एक्शन लिया गया है।शिकायत में बैंक के वाहन लोन पोर्टफोलियो में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। RBI की ओर से 28 मई को जारी एक ऑर्डर में कहा गया है कि बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के सेक्शन 6 (2) और सेक्शन आठ के प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक पर जुर्माना लगाया गया है।
ऑटो लोन से संबधित नियमों का पालन नहीं कर रहा था
भारतीय रिजर्व बैंक ने पाया है कि देश का सबसे बड़ा निजी बैंक ऑटो लोन से संबधित नियमों का पालन नहीं कर रहा था। इसलिए ये कार्रवाई की गई। दरअसल जब एक ऑटो लोन के ग्राहक के मामले की जांच की गई तो थर्ड पार्टी की तरफ से ये पाया गया कि एचडीएफसी बैंक ने नियमों का उल्लंघन किया है। इससे पहले आरबीआई ने बैंक को एक नोटिस जारी किया गया था जिसमें उसे कारण बताने को कहा था। नोटिस में पूछा गया था कि अधिनियम / निर्देशों के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए?
ICICI बैंक पर भी लगा था 3 करोड़ का जुर्माना
आपको बता दें कि हाल ही में आरबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक पर भी 3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि यह जुर्माना 1 जुलाई, 2015 को जारी मास्टर सर्कुलेशन- प्रूडेंशियल नॉर्म फॉर क्लासिफिकेशन वैल्यूएशन एंड ऑपरेशन ऑफ इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो बाय बैक्स के जरूरी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के कारण लगाया गया।
ये भी पढ़ें
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
- शैक्षिक मुद्दों पर दौसा में दो दिन होगा मंथन; नवाचार से लेकर समस्याओं तक पर होगी चर्चा | 18 सितंबर से जुटेंगे शिक्षक
- 25 वार्डों का गणित बदला, अब अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर; वैर में चार महिलाओं ने ठोकी दावेदारी | 18 सितंबर को साफ होगी तस्वीर
- नौकरी और कारोबार के साथ अब रिटायरमेंट की तैयारी पर जोर; MSME जगत को NPS का रास्ता समझाया | जयपुर में RCCI-PFRDA की विशेष कार्यशाला
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
सहकारी बैंक पर भी ठोंका था जुर्माना
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नियमों का उल्लंघन करने पर महाराष्ट्र के एक सहकारी बैंक के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की थी। आरबीआई ने बताया था कि सुपरवाइजरी एक्शन फ्रेमवर्क (SAF) के तहत जारी किए गए कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण प्रियदर्शिनी महिला नागरी सहकारी बैंक (Priyadarshini Mahila Nagari Sahakari Bank) पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। केंद्रीय बैंक ने बताया था कि बैंकिंग रेग्युलेशन एक्ट, 1949 के तहत धारा-47 ए(1)(सी) को धारा-46 (4)(आई) के साथ पढ़ने पर आरबीआई को मिले अधिकारों के तहत जुर्माना लगाया।
