नई दिल्ली
देश के पहले चीफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन ने देशवासियों को इतना झकझोर दिया कि वे इसको भुला नहीं पा रहे हैं। जनरल बिपिन रावत की मौत से लोगों को गहरा झटका लगा है। अपनी दिल की गहराइयों से और अपने अंदाज में देश के इस सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर देश के कई दिग्गजों ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी।
इन श्रद्धासुमन के बीच कलाकर शशि अदकर ने भी अपने अंदाज में बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने जनरल रावत के कटआउट के साथ एक पीपल का पत्ता दिखाया। आप भी जब इस वीडियो को देखेंगे तो आपका भी दिल भर आएगा। यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।
शशि अदकर ने इस लीफ ट्रिब्यूट की रचना उन्होंने अद्भुत तरीके से की, जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। वीडियो में आप भी देख सकते हैं किस तरह कलाकृति बनाई गई है। आप भी देखें यह वीडियो…
Salute! pic.twitter.com/BVb8grqpgX
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) December 9, 2021
क्यूं! भरा आया न आपका दिल!
इस वीडियो को देखा आपने! भर आया न आपका दिल! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लेकर बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर तक ने इस वीडियो को शेयर किया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसे शेयर कर रहे हैं। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर के रंजीत नगर में बंदरों का कब्ज़ा | ई-ब्लॉक की गलियों में दहशत, लोग घरों में कैद – शिकायतों पर प्रशासन मौन | वीडियो
- लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर में ‘पीस पोस्टर प्रतियोगिता’ | बच्चों की कल्पना में झलकी विश्व शांति की तस्वीर, ‘एक साथ हम’ थीम पर उमड़ा उत्साह
- आरडी गर्ल्स कॉलेज में ‘अभिविन्यास शिविर’ शुरू | सकारात्मक सोच और राष्ट्र सेवा की भावना से गूंजा परिसर
- वर्दी में दलाली का धंधा | ASI 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, पहले भी ले चुका था 35 हजार
- भूस्खलन ने निगल ली बस, बिलासपुर में मौत का पहाड़ | 18 शव बरामद, कई अब भी फंसे
- भरतपुर: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में जीएसटी रिफॉर्म्स पर व्याख्यान, छात्राओं को मिली महत्वपूर्ण जानकारी
- तनावमुक्त जीवन का मंत्र: योग और ध्यान से मिला सुकून | लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर का सेवाकुंर सप्ताह में चौथा दिन स्वास्थ्य को रहा समर्पित
- कमाई से ज्यादा समझ जरूरी | जयपुर में सेबी ने सिखाया ‘स्मार्ट इन्वेस्टमेंट’ का मंत्र
- गांव में मेड़बंदी का काम, दफ्तर में घूसखोरी का खेल | पंचायत समिति का जेटीए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा
- ADGP ने साउंडप्रूफ बेसमेंट में खुद को मारी गोली | IAS पत्नी विदेश दौरे पर, घर में तैनात गार्ड्स को भेजा बाहर — रहस्य ने पुलिस को झकझोरा