दौसा जिले की एक 24 साल की एक युवती की उसके मुंहबोले भाई द्वारा जयपुर में हत्या कर देने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। इस मुंहबोले भाई ने युवती से नाजायज संबंधों के वीडियो बनाकर उसे ब्लेकमेल करता रहा और फिर जयपुर में बुलाकर हत्या कर दी।
मृतका युवती की मां ने फरार युवक अजय बैरवा निवासी अगावली,तहसील, सिकराय जिला दौसा के खिलाफ जयपुर के प्रताप नगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतका युवती दौसा जिले में सदर थाना क्षेत्र में एक गांव की रहने वाली थी। युवती की मां ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी अजय बैरवा ने पढ़ाई के बहाने नजदीकियां बढ़ाकर उसकी बेटी को धर्म बहन बना लिया था। इस बहाने अजय बैरवा का युवती के घर आना-जाना बढ़ गया था। इस आड़ में अजय ने युवती से अवैध संबंध बनाए और मोबाइल फोन से वीडियो भी बना लिए। इनको वायरल करने की धमकियां देकर अजय ने पैसों की डिमांड करना शुरू कर दी।
परेशान पिता ने कर ली थी आत्महत्या
बेटी ने अपने माता पिता को आपबीती बताई। लेकिन बदनामी के डर से चुप रहे। युवती ने कई बार अजय के चंगुल से निकलने की कोशिश की। लेकिन, अजय परिवार को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठता रहा। इससे अवसाद में आकर युवती के पिता ने कुछ महीनों पहले आत्महत्या कर ली थी।
कम्पीटिशन एग्जाम की तैयारी के बहाने जयपुर ले गया
पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार आरोपी युवक करीब 15-20 दिन पहले उनकी बेटी को कम्पीटिशन एग्जाम की तैयारी करने के बहाने जयपुर ले गया और प्रताप नगर में गोदावरी अपार्टमेंट में रहने लगे। इस बीच 3 अक्टूबर को बेटी ने दो तीन बार अपनी मां को फोन कर बताया कि वह घर आना चाहती है। कपड़े भी बैग में पैक है। लेकिन अजय नहीं आने दे रहा है। वह घर से पैसे मंगवाने का दबाव डाल रहा है। आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल करने की धमकी दे रहा है।
इसके बाद अजय ने युवती की मां को फोन कर बेटी की मौत की खबर दी। इससे वह घबरा गई। अकेली होने से वह तुरंत जयपुर नहीं आ सकी। अगले दिन वहां पुलिस थाने में मदद के लिए पहुंची। तब जयपुर भेज दिया। यहां हत्या का केस दर्ज करवाया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, GPF पर कितना ब्याज मिलेगा? सरकार ने जारी किया आदेश
- भरतपुर में ₹4.25 करोड़ के पार्क का ये हाल! कुंड में जलकुंभी, लाइटें बंद और ट्रैक अधूरा
- योगीराज का मास्टरस्ट्रोक: माफिया अतीक के ‘कसारी-मसारी’ गढ़ का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘श्रीकृष्ण पुरी’
- पंच, ब्लॉक और किक से जवाब देंगी बेटियां, उच्चैन कन्या कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण शुरू
- सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी पर भड़के CJI: ‘न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश न करें, आचरण पर देना होगा स्पष्टीकरण’
- राजस्थान में 21 सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारियों को स्थायी नियुक्ति, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश | यहां देखें पूरी लिस्ट
- खौफनाक वारदात: सरपंची के जुनून में अंधा हुआ पिता, चुनाव लड़ने से रोकने पर बेटे और बहू को बोलेरो से कुचला
- UP News: स्कूल में हेडमास्टर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो ध्यान दें, वेतन को लेकर आया नया आदेश | 5 साल का अनुभव जरूरी
- रॉक क्लाइम्बिंग से रिवर क्रॉसिंग तक… एमपीयूएटी की छात्राओं ने साहसिक शिविर में दिखाया दम
- इंदिरा गांधी के नाम वाली पेंशन योजनाओं का नाम बदलेगी सरकार, अब इस नए नाम से होंगी संचालित | दिव्यांगों की मदद के नियमों में भी बड़ा बदलाव
