हिमाचल में IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल, ADG अजय यादव को मिला ये अहम जिम्मा, CID में भी बड़ा बदलाव

शिमला 

 हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण व तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इन बदलावों के तहत केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी दी गई है।

बेरहम रात: पिता ने चार मासूमों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद फांसी पर झूल गया

ADG अजय यादव को अपराध शाखा की कमान
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे एडीजी अजय कुमार यादव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) के पद पर तैनात किया गया है। अब वे राज्य में मुकदमेबाजी और दोषसिद्धि मामलों की निगरानी करेंगे और साथ ही सरकार द्वारा अधिसूचित विशेष कार्य बल (STF) का नेतृत्व व देखरेख भी करेंगे।

अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त

CID विभाग में भी बड़ा बदलाव
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईपीएस अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से महानिदेशक (CID) संजीव रंजन ओझा को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।

जय प्रकाश सिंह और अंजुम आरा को भी नई जिम्मेदारी

  • आईपीएस जय प्रकाश सिंह, जो पदोन्नति के बाद तैनाती का इंतजार कर रहे थे, अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सशस्त्र पुलिस एवं प्रशिक्षण) का कार्यभार संभालेंगे।

  • आईपीएस अंजुम आरा को पदोन्नति के साथ उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG), दक्षिणी रेंज, शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है।

इन तबादलों के साथ ही हिमाचल में पुलिस प्रशासन की रणनीति में अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अपराध नियंत्रण, सीआईडी और स्पेशल टास्क फोर्स को लेकर सरकार की नई प्राथमिकताओं के संकेत मिल रहे हैं। अब देखना होगा कि ये बदलाव प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर कितना असर डालते हैं।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

एसीबी का बड़ा एक्शन, कॉलेज सचिव और बाबू ₹15,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त

बेरहम रात: पिता ने चार मासूमों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद फांसी पर झूल गया

पुलिस का ‘गवाह घोटाला’: अदालत भी हैरान, 16 केस में जज का ड्राइवर बना गवाह, एक ने 100 मामलों में दी गवाही |  सिस्टम की धज्जियां उड़ाने वाली कहानी!

रेलवे के 85,000 कर्मचारियों का प्रमोशन लटका, बोर्ड के फैसले से हड़कंप

पति के थप्पड़ से टूटी चार महीने की गर्भवती अंजलि, फांसी लगाकर दी अपनी जान

दिमाग हिल जाएगा! रेलवे ट्रैक के बीच गर्दन फंसी… मौत तय लग रही थी, लेकिन फिर ऐसा ट्विस्ट आया कि सबके होश उड़ गए!

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें