महाराणा प्रताप जयंती
डॉ. विनीता राठौड़
वीर शिरोमणि, हिन्दुआ सूरज
मेवाड़ मुकुट, जयवन्ता पुत्र
शिव भक्त, शेर दिल
सबके संग रहते हिल-मिल।
भीलों को भी गले लगाया
लोहारों से भी हाथ मिलाया।
ऊंच-नीच का भेद मिटाया
भीलों ने कीका नाम से उन्हें बुलाया।
पूत के पांव पालने में ही दिखने लगे थे
शक्ति के वे पुन्ज बड़े थे।
एक प्रहार में वे करते थे
घोड़े संग दुश्मन के दो टुकड़े।
72 किलो का भाला थे लेते
81 किलो का कवच पहनते।
रणभूमि में वे जब भी जाते
विजय पताका निश्चित लहराते।
हवाओं का रुख बदलने की ताकत थे रखते
चेतक को पवन वेग से वे दौड़ाते।
देशभक्त थे वे अति स्वाभिमानी
मंजूर नहीं थी उन्हें मुगलों की अधीनता स्वीकारनी।
मान सिंह संग भोजन करना नहीं स्वीकारा
हल्दीघाटी युद्ध में उसे ललकार, मुगलों को मार गिराया।
चेतक संग पुत्र सम स्नेह जताया
शत्रुओं को युद्ध में सदैव हराया।
विजयी केसरिया ध्वज फहराया
मेवाड़ धरा को रजत सा चमकाया।
जब तक धरा रहेगी और धर्म रहेगा
महाराणा प्रताप का नाम अमर रहेगा।
अमर रहेगी उनके शौर्य की गाथा।
( लेखिका राजकीय महाविद्यालय, नाथद्वारा में प्राणीशास्त्र की सह आचार्य हैं)
ये भी पढ़ें
- 922 पदों वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर संकट टला, याचिका वापस; अब भर्ती का रास्ता साफ | हाईकोर्ट में आयोग ने रखा पूरा रिकॉर्ड, याची पर शास्ति की मांग के बाद बदला रुख
- अजय खेमरा हत्याकांड: गिरफ्तारी के बाद पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग, जवाबी गोली में आरोपी घायल | यूपी से पकड़कर लाई थी पुलिस, भरतपुर में हथियार बरामद कराने के दौरान मचा हड़कंप
- घर-घर दूध बेचता था, अंदर से पेपर लीक गैंग का एजेंट निकला | 14 लाख में सॉल्वड पेपर की डील, अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाने के लिए किराए पर लिया मकान; SOG ने दबोचा
- पेड़ भी लगाए, लोकतंत्र का संदेश भी दिया, भरतपुर में छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
- 48 करोड़ का बिल अटका, भुगतान के लिए मांगे 1.20 लाख… फिर ऐसे खुला रेलवे में घूस का खेल | CBI ट्रैप में दो कार्मिक गिरफ्तार
- 23 करोड़ बुजुर्गों के लिए सरकार का बड़ा प्लान, 14567 पर मिलेगी मदद | सहारे से स्वास्थ्य तक, जानिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या-क्या कर रही है केंद्र सरकार
- टीबी के खिलाफ जागरूकता से हरियाली तक, 112 NCC कैडेट्स ने संभाली दोहरी जिम्मेदारी | कोटा के राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘हरित पर्यावरण’ का संदेश
- भरतपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, पहले गोलियों से भूना फिर गाड़ी से कुचला | घर के बाहर बैठे अजय को जबरन उतारा, जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने पीछे से बरसाईं गोलियां
- किस जिले में किसकी खुलेगी किस्मत? जिला प्रमुखों की लॉटरी ने बदला चुनावी गणित | 41 जिला परिषदों में आरक्षण तय, अब दावेदारों की धड़कनें तेज
- अदालतों में सुविधाओं का जिम्मा किसका? केंद्र ने साफ किया पूरा गणित | जिला कोर्ट में कोर्ट रूम से लेकर डिजिटल कंप्यूटर कक्ष तक, राज्यों की भूमिका सबसे अहम
