Junior Engineer
गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन लिमिटेड (GETCO) ने इलेक्ट्रिकल और सिविल असिस्टेंट (जूनियर इंजीनियर) के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल 352 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरू होगी। इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से 21 दिनों के अंदर यानी 08 जुलाई तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या: 352
इलेक्ट्रिकल: 300
सिविल: 52
योग्यता
कैंडिडेट्स B.E/B.Tech डिग्री होल्डर होने चाहिए। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 35 साल। ईडब्ल्यूएस/ एससी/एसटी/ सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े (एसईबीसी) कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए उम्र 40 साल।
चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
एप्लीकेशन फीस
Gen/OBC- 500 रुपए SC/ST- 250 रुपए
वेतन
सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 37,000 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.getcogujarat.com के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
- भरतपुर के क्रिकेट इतिहास में पहली बार, कार्तिक शर्मा बने राजस्थान रणजी टीम के कप्तान
- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में सीकर का जलवा, 200 मीटर की दोनों दौड़ में झटके स्वर्ण पदक
- जजों की अनिवार्य रिटायरमेंट पर बदली व्यवस्था, राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाया यह कदम
- राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- खाने की शुद्धता पहचानने से लेकर मिलावट की जांच तक, उदयपुर में विद्यार्थियों को बताए खाद्य सुरक्षा के डिजिटल तरीके
- राजस्थान में MSME को मिलेगा नया सहारा, SIDBI और राजस्थान चैंबर के बीच हुआ बड़ा समझौता; जयपुर में खुलेगा हेल्प सेंटर
- 730 ग्राम के नवजात ने जीती जिंदगी की जंग, 40 दिन के इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
- भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट की रोक, विकास प्राधिकरण संपत्ति पर नहीं चला सकेगा बुलडोजर
- भरतपुर: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाए जीवन बचाने के गुर, डमी पर किया CPR का अभ्यास
