कार्यक्रम के संयोजक सुरेन्द्र सार्थक ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर-2021 के इन पुरस्कारों में ब्रजभाषा गद्य व्यंग, ब्रजभाषा गजल, ब्रजभाषा काव्य, ब्रजभाषा अध्यात्म, ब्रज भाषा समस्या पूर्ति, संस्मरणात्मक रेखाचित्र, कुंडलियां, ब्रजभाषा यात्रा वृतांत, ब्रज लोकगीत आदि विधाओं एवं ब्रजभाषा में लिखे गए साहित्य पर पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी प्रकार हिंदी भाषा में आत्मकथा, एकांकी हिंदी काव्य, हिंदी कहानी, हिंदी बाल साहित्य, हिंदी डायरी लेखन और हिंदी गजल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।