DRDO में नौकरी करने का सपना करिए पूरा, आठ सौ वैज्ञानिकों की भर्ती की हो रही है तैयारी

DRDO recruitment-2021

हर युवा का सपना होता है DRDO (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) में नौकरी करने का। और DRDO आपके इस सपने को पूरा करने की तैयारी में लगा है। इसके लिए जल्दी ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वित्त मंत्रालय से DRDO में खाली पड़े पदों में से करीब पचास फीसदी पदों को तो भरने की स्वीकृति भी मिल चुकी है। बाकी रिक्त पदों को भी भरने की स्वीकृति भी जल्दी ही मिलने वाली है।

दरअसल मोदी सरकार रक्षा क्षेत्र में भी ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ पर विशेष फोकस कर रही है। इसके लिए कई स्तरों पर कार्य हो रहा है। DRDO भी इसी दिशा में काम करने में जुटा है। इसी कड़ी में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) बड़े पैमाने पर वैज्ञानिकों के खाली  पदों को भी भरने की तैयारी कर रहा है। डीआरडीओ में वैज्ञानिकों के आठ सौ से अधिक पद रिक्त हैं जिन पर इस साल भर्ती की जाएगी।

डीआरडीओ में वैज्ञानिकों के कुल 7773 पद हैं। इनमें से 814 पद अभी रिक्त हैं। यह कुल संख्या का करीब दस फीसदी है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस साल वैज्ञानिकों की रिक्तियों को भर दिया जाएगा। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हाल में वित्त मंत्रालय ने 434 पदों पर भर्ती की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। बाकी पदों के लिए भी अनुमति हासिल करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

52 प्रयोगशालाएं में जरूरत है वैज्ञानिकों की
डीआरडीओ की देश भर में कुल 52 प्रयोगशालाएं हैं। ये भर्तियां अलग-अलग प्रयोगशालाओं में होंगी तथा कई क्षेत्रों के वैज्ञानिकों की भर्ती की जाएगी। बता दें कि डीआरडीओ रक्षा तकनीकों के अलावा आम लोगों के लिए भी उपयोगी जैव प्रौद्यौगिकी आदि में अनुसंधान करता है। हाल में पेश हुई संसदीय समिति की रिपोर्ट में मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि यह भर्तियां सेवानिवृत्त होने वाले वैज्ञानिकों की जगह होने वाली भर्तियों के अलावा होंगी।