जयपुर
तबादलों का लम्बे समय से इंतजार कर रहे राजस्थान के शिक्षकों के लिए खुशखबरी। राजस्थान सरकार ने तबादलों की तैयारी कर ली है। कभी भी तबादला सूचियां जारी होना शुरू हो सकती हैं। सूत्रों के अनुसार 12 अगस्त के बाद कभी भी सूची जारी की जा सकती है। 19 जुलाई से 22 जुलाई तक सैकंड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों के ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। स्थानांतरण के लिए लगभग 19 हजार शिक्षकों ने तीसरी बार ऑनलाइन आवेदन किया है।
आपको बता दें कि शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी व सीबीईओ के पदस्थापन हो चुके हैं। ऐसे में अब सैकंड ग्रेड शिक्षकों को तबादलों का इंतजार है। इनकी सूचियां लेकर निदेशालय के अधिकारी जयपुर में कैम्प कर चुके हैं। 14 अगस्त को सैकंड ग्रेड शिक्षकों की पहली तबादला सूची आ सकती है।
14 अगस्त तक ही हो सकते हैं तबादले
राजस्थान सरकार ने पिछले दिनों 14 अगस्त तक के लिए तबादलों से रोक हटाई थी। ऐसे में अब दो ही दिन बाकी बचे हैं। इसलिए अब कभी भी तबादला सूची जारी हो सकती है। हालांकि इसके बाद भी बैक डेट में तबादलों के खेल होंगे, यह बात अलग है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सैकंड ग्रेड शिक्षकों के ज्यादातर तबादले अंतर मंडल होंगे।
वैसे इससे पहले भी सैकंड ग्रेड शिक्षकों से दो बार ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। लेकिन उस समय चुनाव आचार संहिता के चलते इनके तबादले नहीं हो सके।
ट्रांसफर के लिए इतने आए आवेदन
- 16111 सैकंड ग्रेड टीचर
- 765 सैकंड ग्रेड फिजिकल टीचर
- 8 ग्रेड सैकंड लैब असिस्टेंट
- 39 ग्रेड सैकंड लाइब्रेरियन
- 1997 एलिमेंट्री स्कूल हेडमास्टर
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में रोटरी के नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान, सेवा प्रकल्पों को विस्तार देने का संकल्प
- बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 5% तक हो सकती है सालाना वेतनवृद्धि | सातवें राज्य वेतन आयोग का दायरा तय, केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन से लेकर पेंशन-भत्तों तक हो सकता है बदलाव
- एग्रीविजन-2026 में कृषि के भविष्य पर मंथन, युवाओं को उद्यमिता का मंत्र| उदयपुर सम्मेलन में 624 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
- रुदावल में हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ी करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र | श्रद्धालु परेशान
- भरतपुर में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, माहेश्वरी मंडल समिति का आयोजन
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
