सवाईमाधोपुर
बॉलिवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) गुरुवार को परिणयसूत्र में बंध गए। इन दोनों की शादी का लोगों को काफी अरसे से इंतजार था और उनका यह इंतजार आज खत्म हो गया। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थिति होटल सिक्स सेंस फोर्ट में गोधूलि बेला में सात फेरे लिए।
इस शादी के दौरान बेहद टाइट सिक्यॉरिटी रखी गई है और बाहर का कोई भी आदमी भीतर दाखिल नहीं हो सकता था। पति-पत्नी बने विक्की कौशल और कटरीना कैफ की पहली तस्वीर सामने आई है।
कटरीना कैफ ने डार्क पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। बालों में गजरा, हाथों में चूड़ा पहने कटरीना जंच रही थी। दूल्हा-दुल्हान बने कटरीना-विक्की का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। विक्की ऑफ व्हाइट शेरवानी में हैंडसम नजर आ रहे थे।
इस मौके पर दोनों परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों इस शादी के साक्षी बने। सात फेरे लेने में विक्की कौशल और कटरीना कैफ को सिर्फ 28 मिनट लगे। इसके बाद नवविवाहित जोड़े ने परिवार के लोगों का आशीर्वाद का लिया। फेरे पूरे हो जाने के बाद जमकर पुष्प वर्षा की गई।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की की शादी का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि दोनों रजवाड़े स्टाइल में बने मंडप में खड़े हैं और शंखनाद हो रहा है। वहीं, विक्की कौशल और कटरीना कैफ के दोनों तरफ झंडे लहराए जा रहे हैं। इसके साथ ही जमकर आतिशबाजी भी हो रही है।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की इस शाही शादी में 120 मेहमानों को आमंत्रण भेजा गया था। वहीं, कोविड-19 के तहत डबल वैक्सीनेटेड लोगों ने ही इस शादी में शिरकत की।
इससे पहले विक्की कौशल अपनी दुल्हनिया कटरीना कैफ को लेने के लिए विंटेज कार से बारात के लिए निकले थे। विक्की कौशल बारात लेकर कैटरीना के घर यानी रानी पद्मावती महल के सामने पहुंचे। इसके बाद मर्दाना महल के सामने ओपन गार्डन में विक्की व कैटरीना ने सात फेरे लिए। यहां पर उनके लिए रजवाड़ा लुक लिए मंडप सजाया गया था। शादी संपन्न होने पर कुछ मेहमानों का फोर्ट से बाहर निकलना भी शुरू हो गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- तबादले की फाइल पर अटका था ‘रेट’, 50 हजार लेते ही पहुंच गई CBI, DRM ऑफिस में दो अफसर गिरफ्तार
- 110 वोटों ने खोल दी मतदान व्यवस्था की बड़ी चूक, जयपुर के इस बूथ पर अब फिर होगा मतदान, आयोग ने दिए जांच के आदेश
- चुनाव लड़ा, हार गए… फिर सरकारी नौकरी में लौटने की कोशिश; हाईकोर्ट ने बता दिया क्यों नहीं खुल सकता नौकरी छोड़ने के बाद वापसी का रास्ता
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
