भरतपुर
श्री अग्रवाल शिक्षा समिति भरतपुर की प्रबन्धकारिणी समिति की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा समिति के संरक्षक पद के मनोनयन को लेकर था, जिसके लिए अध्यक्ष ने सदस्यों से प्रस्ताव आमंत्रित किए।
उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कपूरचंद सिंघल (राजकीय ठेकेदार) को पुनः संरक्षक नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में एक मत से पारित कर दिया गया। सिंघल इससे पूर्व समिति के तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं और लगातार संरक्षक पद पर रहते हुए संस्थान को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
अपने पुनः मनोनयन पर प्रतिक्रिया देते हुए कपूरचंद सिंघल ने सभी सदस्यों का आभार जताया और कहा,
“यह मेरे लिए गर्व की बात है कि आप सबने एक बार फिर मुझे इस ज़िम्मेदारी के योग्य समझा। हम सब मिलकर शिक्षा समिति को और गरिमामय स्थान दिलाने की दिशा में काम करेंगे।”
बैठक में समिति के अनेक वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे, जिनमें देवेन्द्रनाथ गुप्ता एडवोकेट, कैलाशचंद अग्रवाल, जयप्रकाश बजाज, ओमप्रकाश सिंघल, शंकरलाल अग्रवाल, गोपीशंकर अग्रवाल, प्रदीप बंसल, पवनकुमार बंसल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम गोयल और दाऊदयाल सिंघल शामिल रहे। बैठक का संचालन महामंत्री राकेश कुमार बंसल ने किया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जेसीबी चलाने की कीमत तय कर बैठे वनकर्मी | हर महीने 50 हजार की डिमांड, 10 हजार लेते ही एसीबी ने दबोचा
- पट्टों से बाहर रह गई शिव विहार कॉलोनी, अब आर-पार की तैयारी | बीडीए आयुक्त से मिलेंगे निवासी, 18 जून के शिविर में दिखाएंगे ताकत
- ‘आग लग गई… आग लग गई!’ की एक चीख और बिछ गईं लाशें | ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी पटरी पर मौत बनकर आई एक्सप्रेस
- Dausa News: सिर पर कलश, होंठों पर मंगलकामना और कदमों में आस्था | सैकड़ों महिलाओं ने निकाली आरोग्य कलश यात्रा, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
- पहले खाई में फेंका, फिर याद आया रस्सी बंधी ही नहीं थी! | बंजी जंपिंग में 21 साल की युवती की मौत, देखें VIDEO
- केक में छिपा खतरा, मिठाई के डिब्बे पर भी सख्ती | अब स्टेपल पिन और तार से पैकिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
- 2 लाख की डिमांड, 40 हजार की डील और फिर गिरफ्तारी | होटल में एसीबी ने दबोची पुलिस टीम, रेड के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
- अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
