जयपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, एक ही दिन होंगे कई आयोजन

जयपुर के जगतपुरा में 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी। श्री अग्रसेन सेवा संस्थान जयपुर साउथ की ओर से प्रभात फेरी, हवन-पूजन, शोभायात्रा और भोजन प्रसादी का आयोजन होगा।