जोधपुर
जोधपुर के महामंदिर इलाके में स्थित प्रथम पोल जैन स्थानक से दिनदहाड़े एक जैन साध्वी का अपहरण का मामला सामने आया है। कड़ी नाकाबंदी के दौरान जैन साध्वी को रात को ही सीकर फतेहपुर से दस्तयाब कर चार अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया गया। जिन्होंने अपहरण किया उनमें दो पुरूष और दो महिला शामिल हैं।
महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि महामंदिर प्रथम पोल में जैन स्थानक आया है। बुधवार दोपहर में बारह साढ़े बारह बजे के आस पास एक कार में कुछ लोग सवार होकर आए। उन लोगों ने जैन स्थानक की साध्वी 21 साल की महासती अनुयाजी का अपहरण कर लिया और अपने साथ ले गए। जैन स्थानक के मुकेश बोहरा की तरफ से बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी गई।
थानाधिकारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस की तरफ से नाकाबंदी करवाई। तब पंजाब पासिंग नंबर की कार को नागौर की तरफ निकलते देखा गया। फिर पुलिस ने प्रदेश भर में नाकाबंदी करवा दी। रात को यह कार सीकर के फतेहपुर इलाके में नाकाबंदी में पकड़ी गई।
पुलिस ने देखे सीसीटीवी फुटेज
थानाधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर आस पास के फुटेजों को देखा गया। तब एक कार में दो महिलाएं और दो पुरूष देखे गए। जोकि साध्वी अनुयाजी को ले जाते दिखे है। गाड़ी नंबर के आधार पर उसकी तलाश में नाकाबंदी करवाई गई।
साध्वी अनुयाजी के बचपन में ही माता पिता गुजर गए थे। फिर 13 साल की उम्र की साध्वी बन गई थी। वह वर्तमान में जैन स्थानक महामंदिर प्रथम पोल पर ही रहती थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
