भरतपुर
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में गुरूवार को भरतपुर में प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं का जयपुर में जमघट लगने वालाहै। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस दिन सुबह 11 बजे भरतपुर जिले के ऊंचा नगला बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक पैदल मार्च निकालने की घोषणा की है।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को भरतपुर के ऊंचा नगला बॉर्डर पर पहुंचने को कहा है। कांग्रेस ने इस पैदल मार्च की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भरतपुर के आसपास के नेताओं को इस पैदल मार्च की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट करके पैदल मार्च की जानकारी दी है। डोटासरा ने कहा कि किसान नरसंहार में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करने और हत्यारों को कड़ी सजा की मांग को लेकर पैदल मार्च करेंगे। मार्च में बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। यूपी बॉर्डर पर प्रदर्शन भी होगा।
पैदल मार्च नहीं करने दिया तो गिरफ्तारी देंगे
इस बीच उत्तरप्रदेश सरकार ने यूपी बार्डर पर ही कांग्रेस के नेताओं को रोकने की प्लानिंग कर ली है। UP पुलिस कांग्रेस नेताओं को यूपी पुलिस बॉर्डर पर ही रोक सकती है। बॉर्डर पर रोके जाने की स्थिति में कांग्रेस नेता गिरफ्तारी देंगे। कांग्रेस नेता आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन जारी रख सकते हैंं। बीते दिन ही कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया था।
पीसीसी मुख्यालय से रवाना होगा काफिला
गुरुवार सुबह 7:30 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का काफिला प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से रवाना होगा जो भरतपुर के ऊंचा नगला बॉर्डर तक जाएगा। उसके बाद ऊंचा नगला बॉर्डर से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डोटासरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता यूपी के लखीमपुर खीरी के लिए पैदल मार्च करेंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में खाकी पर जानलेवा हमला: बीच-बचाव करने उतरे ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के पेट में घुसा सरिया, हालत गंभीर
- 30 मजदूरों की नौकरी बचाने के बदले मांगी रिश्वत, रेलवे का सीनियर इंजीनियर 45 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
- योगी सरकार ने 14 लाख कर्मचारियों के लिए खोला खजाना, DA में 5% का इजाफा; लेकिन एरियर की रकम पर लागू किया ये नियम
- राजस्थान में नौकरी का बड़ा मौका, 2400 पदों पर आएंगी 3 भर्तियां, जानिए किस भर्ती का विज्ञापन पहले होगा
- 40 टीमों के बीच होगा क्रिकेट का महासंग्राम, मालावास प्रीमियर लीग का आज से आगाज
- दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के घर भी फैलेगा खुशियों का उजियारा, ‘मुस्कान एक पहल’ ने बढ़ाया मदद का हाथ
- गुजरात के राष्ट्रीय एकता शिविर में राजस्थान की इस बेटी ने बढ़ाया मान, पीएम मोदी की रैली में निभाई खास भूमिका
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
