जोधपुर
राजस्थान के एक IAS ऑफीसर की पुत्रवधू ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। करीब डेढ़ माह पहले ही उसका विवाह हुआ था। उसका पति शिक्षा विभाग में सेवारत है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
महिला ने घटना वाले दिन अपने पिता को फोन कर बोला था कि पेट में दर्द हो रहा है। पिता घर पहुंचे तो उसकी हालत खराब थी, जिसे बाद में निजी अस्पताल लेकर गए। बाद में उसकी मौत हो गई। जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। बताया जा रहा है कि वह घर पर अकेली थी। उसका पति शिक्षा विभाग में कार्यरत है। डेढ़ माह पहले 14 नवंबर को शादी हुई थी।
पुलिस के अनुसार रातानाडा थाना क्षेत्र स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी निवासी प्रियंका ने 1 जनवरी को जहर खाया था। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां रविवार शाम को उसने दम तोड़ दिया। मृतका के ससुर आईएएस बीएल मेहरा हैं जो अजमेर में पोस्टेड हैं। रातानाडा थाना अधिकारी मूल सिंह के अनुसार आईएएस अधिकारी बीएल मेहरा का हाईकोर्ट कॉलोनी में मकान है, जहां पुत्र व पुत्रवधू रहते हैं।
मृतका प्रियंका के पिता भी जोधपुर के शोभावतों की ढाणी क्षेत्र में रहते हैं। बताया जा रहा है कि सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन इसके बावजूद प्रियंका ने 1 जनवरी के दिन जहर खा लिया। पुलिस कारणों की पड़ताल कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
- भरतपुर के कुश्ती दंगल में पहले दिन भिड़े नामी पहलवान, जिला केसरी के चार दावेदार सेमीफाइनल में
- राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: नवरात्र पर 52 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, पीएचक्यू ने शुरू की नई पोस्टिंग की प्रक्रिया
- रावण दहन…
- पत्रकार आवास योजना पर उठे सवाल, 76.68 लाख के प्लॉट पर 15 लाख की छूट भी नाकाफी, सस्ती आवासीय सुविधा की मांग
- भरतपुर में विकास या दो साल की सजा? सर्कुलर रोड से गलियों तक खुदी सड़कें, जनता पूछ रही—आखिर राहत कब!
- 70वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता: चौथे दिन भरतपुर के रोहित का जलवा, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में जीते दो स्वर्ण पदक
- ₹1.10 लाख स्टाइपेंड की उम्मीद, अब बेसिक पे तक भुगतान, डीएनबी रेजिडेंट डॉक्टरों ने उठाया बड़ा सवाल
