अब फूलों से सजेगा एमएसजे कॉलेज से मडरपुर रोड का डिवाइडर | 61 ब्लॉकों में रंग-बिरंगी बोगनविलिया लगाएगी हरित बृज सोसायटी

भरतपुर में हरित बृज सोसायटी एमएसजे कॉलेज से मडरपुर रोड तक 61 ब्लॉकों वाले डिवाइडर पर 10 से 15 रंगों की बोगनविलिया लगाएगी। बैठक में पौधारोपण और रखरखाव की विस्तृत योजना बनाई गई।

भरतपुर। शहर को हरियाली के साथ रंगों की नई पहचान देने की तैयारी शुरू हो गई है। हरित बृज सोसायटी ने एमएसजे कॉलेज से मडरपुर रोड तक के डिवाइडर को फूलों से सजाने का संकल्प लिया है। इस पूरे मार्ग पर 61 ब्लॉकों में रंग-बिरंगी बोगनविलिया लगाई जाएगी, जिसकी देखभाल भी सोसायटी स्वयं करेगी।

इस संबंध में हरित बृज सोसायटी की कार्यकारिणी एवं कृष्णा नगर उप समिति की बैठक हनुमान मंदिर, मडरपुर चौराहा पर डा. संगीता चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में डिवाइडर पर पौधारोपण की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

GST का ‘डेटा जाल’ बिछा तो खुल गई फर्जी कारोबार की परतें | 60 संदिग्ध फर्मों में 32 निकलीं फर्जी, 15.73 करोड़ का टैक्स खेल रोका

सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि सोसायटी के अनुरोध पर भरतपुर विकास प्राधिकरण ने एमएसजे कॉलेज से मडरपुर रोड तक के डिवाइडर को पौधारोपण के लिए सोसायटी को आवंटित कर दिया है। अब इस पूरे क्षेत्र में हरित बृज सोसायटी पौधारोपण अभियान चलाएगी।

महासचिव सतेंद्र यादव ने बताया कि सर्वसम्मति से तय किया गया है कि डिवाइडर पर करीब 10 से 15 अलग-अलग रंगों की बोगनविलिया लगाई जाएगी, जिससे यह मार्ग आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। पौधों के रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी भी सोसायटी ही निभाएगी।

रोता रहा मासूम, कैमरा चलता रहा… | नामी आईटी कंपनी के डे-केयर में इंसानियत शर्मसार, टॉयलेट में बंद किया, चेहरे पर जेट स्प्रे मारा

कृष्णा नगर उप समिति के समन्वयक शंकर लाल ने बताया कि इस सड़क के डिवाइडर में कुल 61 ब्लॉक हैं। प्रत्येक ब्लॉक की जिम्मेदारी सोसायटी के दो-दो सदस्यों को सौंपी जाएगी, ताकि पौधारोपण और देखभाल नियमित रूप से हो सके।

उपाध्यक्ष डॉ. सुनीता पांडे ने सुझाव दिया कि डिवाइडर के दोनों ओर रहने वाले स्थानीय नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए। उनसे पौधे लगवाने के साथ उनकी देखभाल में भी सहयोग लिया जाएगा, जिससे यह अभियान जनभागीदारी का उदाहरण बन सके।

उपाध्यक्ष शीलम सिंह ने कहा कि पौधारोपण से पहले मिट्टी में पर्याप्त मात्रा में पुरानी गोबर खाद मिलाकर उसका समतलीकरण कराया जाए, ताकि पौधों की बेहतर वृद्धि हो सके।

‘मैंने पूजा को मार डाला…’ कहकर खुद पहुंचा पुलिस चौकी | लिव-इन पार्टनर ने रात में चाकू से गोदा, सुबह घर में मिली लाश

संयोजक ओमप्रकाश चौधरी ने पौधारोपण से पहले गड्ढे तैयार करने की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। वहीं मीना शर्मा और अरुण जैन ने अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को हरित बृज सोसायटी से जोड़कर इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने पर जोर दिया।

बैठक के अंत में सोसायटी सदस्य दीपक शर्मा के बड़े भाई अमित शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में अवनीश शर्मा, राजेश दीक्षित, रमाकांत चतुर्वेदी, ब्रह्मानंद शर्मा, बृजेश सिंह, नीतू जैन, रश्मि, सीमा सिंह, राजेश चौधरी, दीनदयाल, गीता, मोहित सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब टोल प्लाजा पर नहीं लगेगा ब्रेक! | राजस्थान में एक और हाईवे पर शुरू हुई ‘बिना रुके टोल’ व्यवस्था

एक झटके में 100 इंस्पेक्टर इधर से उधर | राजस्थान पुलिस में तबादलों की बड़ी लिस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

अब FCRA और OCI दोनों होंगे पूरी तरह डिजिटल | अमित शाह ने लॉन्च किए दो बड़े पोर्टल, कागजी झंझट खत्म, रियल टाइम निगरानी शुरू

अब पढ़ाई नहीं होगी बेकार | बीच में छूटी शिक्षा भी आएगी काम, सरकार ने बताया कैसे बदल रहा है छात्रों का पूरा रिकॉर्ड सिस्टम

अब छोटे क्लीनिक भी होंगे ‘स्मार्ट’ | ₹299 महीने में मिलेगा डिजिटल हॉस्पिटल सिस्टम, पर्ची से बिलिंग तक सब कुछ ऑनलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *