भिवाड़ी (अलवर)
अलवर जिले के भिवाड़ी में बदमाशों ने गुरुवार को एक दुकान पर दिनदहाड़े फायरिंग की और व्यापारी को एक पर्ची थमा कर फरार हो गए। पर्ची में व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी की मांग की गई है। फायरिंग की घटना के बाद इलाके के व्यापारी दहशत में आ गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने दुकान में बैठे एक शख्स को पर्ची थमाते हुए करीब 50 लाख रुपए रंगदारी की मांग की। और बाहर की तरफ देखने को कहा। जैसे ही व्यापारी ने बाहर देखा तो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे मौके पर अफरातफरी फैल गई।
बताया गया कि बदमाशों ने कि 6 से अधिक राउंड की फायरिंग की। पूर्व सभापति संदीप दायमा ने घटना की निंदा की है। घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक हरिराम कुमावत सहित फूलबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पट्टों से बाहर रह गई शिव विहार कॉलोनी, अब आर-पार की तैयारी | बीडीए आयुक्त से मिलेंगे निवासी, 18 जून के शिविर में दिखाएंगे ताकत
- ‘आग लग गई… आग लग गई!’ की एक चीख और बिछ गईं लाशें | ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी पटरी पर मौत बनकर आई एक्सप्रेस
- Dausa News: सिर पर कलश, होंठों पर मंगलकामना और कदमों में आस्था | सैकड़ों महिलाओं ने निकाली आरोग्य कलश यात्रा, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
- पहले खाई में फेंका, फिर याद आया रस्सी बंधी ही नहीं थी! | बंजी जंपिंग में 21 साल की युवती की मौत, देखें VIDEO
- केक में छिपा खतरा, मिठाई के डिब्बे पर भी सख्ती | अब स्टेपल पिन और तार से पैकिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
- 2 लाख की डिमांड, 40 हजार की डील और फिर गिरफ्तारी | होटल में एसीबी ने दबोची पुलिस टीम, रेड के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
- अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा
- रसोई से राष्ट्र निर्माण तक: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को दिया नया दर्जा | कहा- सिर्फ होममेकर नहीं, ‘नेशन बिल्डर’ हैं महिलाएं
