भरतपुर
भरतपुर शहर के कोतवाली थाना इलाके की कच्ची बस्ती के लोगों पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। इससे इलाके में दहशत फ़ैल गई। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से भाग गए, लेकिन बस्ती के लोगों ने उनमें से एक को पकड़ कर धुन दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना में कच्ची बस्ती के कई युवकों को छर्रे लगे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी के तीन साथी फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार चार युवक शहर की कच्ची बस्ती में चोरी का मोबाइल खरीदने के लिए आए थे। चोरी का फोन बेच रहे युवकों से उनका का झगड़ा हो गया। इतने में मोबाइल खरीदने आए युवकों ने बस्ती के लोगों पर फायरिंग कर दी और भाग गए, लेकिन लोग चारों युवकों का पीछा करते रहे। जिसमें से एक युवक राजेंद्र निवासी नगला बिलोठी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे कर राजेंद्र को बचाया।
पुलिस ने मौके से 4 चले हुए कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस बाकी तीन युवकों की तलाश कर रही है। चारों युवक भी चोरी का सस्ता मोबाइल खरीदने के कच्ची बस्ती पहुंचे थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
