मुम्बई
मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर आ रही है। दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के बेहद लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ (Ramayan) में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का मंगलवार की रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
ईडर के कुकड़िया गांव के मूल निवासी अरविंद त्रिवेदी गुजराती फिल्म के भीष्म पितामह के नाम से प्रख्यात थे। जिन्हें लंकेश के नाम से जाना जाता है। वह 83 साल के थे और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण में रावण का दमदार रोल निभाया था। उन्होंने इस तरह से रोल प्ले किया था कि आज तक लोगों की आंखों के सामने उनकी वही छवि बनी हुई है।
उनका शुरुआती करियर गुजराती रंगमंच से शुरू हुआ। ‘रामायण’ से घर-घर पहचान बनाने वाले लंकेश यानी अरविंद त्रिवेदी ने लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में अभिनय किया था।
गुजराती भाषा की धार्मिक और सामाजिक फिल्मों से उन्हें गुजराती दर्शकों में पहचान मिली थी, जहां उन्होंने 40 वर्षों तक योगदान दिया। त्रिवेदी ने गुजरात सरकार द्वारा प्रदान की गई गुजराती फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए सात पुरस्कार जीते थे।
Bahut dukhad Samachar hai ki Hamare Sabke Pyare Arvind bhai (Ravan of Ramayan) Ab Hamare bich Nahin Rahe😥 Bhagwan Unki Atma ko Shanti De...I am speechless I lost father figure, my guide, well wisher & gentleman ... 🙏😥 pic.twitter.com/RtB1SgGNMh
— Sunil lahri (@LahriSunil) October 6, 2021
‘लक्ष्मण’ ने किया ट्वीट
रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने अरविंद के निधन पर शोक जाहिर किया है। सुनील ने ट्विटर पर लिखा, ‘बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नहीं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैंने अपने पिता समान, मेरे गाइड और बेहतरीन इंसान को खो दिया।’ सुनील लहरी के अलावा भी कई सेलेब्स और फैन्स ने अरविंद को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ठिठुरती शाम. ..
- 2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
