मथुरा
पद्मश्री और प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत शनिवार को मथुरा पहुंचीं और वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर आराध्य का आशीर्वाद लिया। मंदिर में पहुंची कंगना की जानकारी जैसे ही उनके प्रशंसकों को हुई एक झलक पाने को फैंस भी उमड़ पड़े। हालांकि ये कार्यक्रम गोपनीय था, इसलिए पहले से किसी को खबर नहीं थी। कंगना के आने की खबर तेजी से फैलती गई और प्रशंसकों की अच्छी खासी भीड़ बांकेबिहारी मंदिर पर जुट गई।
Kangana Ranaut ने भगवान बांके बिहारी जी का आशीर्वाद लिया और भगवान की विधिवत पूजा अर्चना की। भगवान बांके बिहारी के रंग में रंगी कगना रनौत की एक झलक पाने को हर कोई उत्सुक नजर आया।
‘चुनावी कैंपेन जरूर करूंगी’
इस दौरान पत्रकारों से बात करने के दौरान जब कंगना से पूछा गया कि वह कौन सी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार या सपोर्ट करेंगी ताे कंगना साफ लहजे में कहा कि व सिर्फ राष्ट्रवादी लोगों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। कंगना ने कहा कि जो लोग चोर हैं, उनको बुरा जरूर लगा होगा, लेकिन जो लोग देशभक्त हैं,वह उनकी बातों से सहमत होंगे। हालांकि उन्होंने भाजपा के लिए कैंपेन करने से साफ मना कर दिया।
वृंदावन धाम पहुंची फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर मन्नत मांगी। उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के गोस्वामी ने फूल माला और पटका देकर स्वागत किया। इस दौरान कंगना रनौत पूरी तरह से भगवान बांके बिहारी की भक्ति में रंगी नजर आईं। इस दौरान कंगना को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
कंगना रनौत ने ट्विटर के माध्यम से एक तस्वीर साझा की और लिखा कि खूबसूरत दिन…दिल्ली से मथुरा के लिए ड्राइविंग…कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए कितना भाग्यशाली दिन है। कंगना मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए भी पहुंचीं। शनिवार की सुबह की कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि वह आज के दिन की शुरुआत श्रीकृष्ण की जन्मस्थली बांके बिहारी के दर्शन के साथ करना चाहती हैं। सुबह के समय वे मंदिर में पहुंची।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
