मुम्बई
बिग बॉस सीजन-13 के विनर और टीवी शो बालिका वधु शोहरत पाने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का की हार्ट अटैक आने के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पाकर फैंस स्तब्ध रह गए और इंडस्ट्री सदमे में आ गई । उनकी उम्र 40 साल थी। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।
खबरें हैं कि टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए। अस्पताल ने बाद में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है।उन्हें बालिका वधू से नेम-फेम मिला था।
मॉडिलिंग से करियर शुरू किया, टीवी सीरियल्स किए और रियलटी शो विनर बने
सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में 1980 में हुआ था। उन्होंने मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। 2005 में उन्होंने वर्ल्ड बेस्ट मॉडल का खिताब भी जीता था। बाद में वो टेलीविजन सीरियल्स में नजर आने लगे। सिद्धार्थ ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल-3’, ‘बालिका वधु’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे सीरियल्स से मशहूर हुए। उन्होंने फियर फैक्टर सीजन 7 भी जीता था। सिद्धार्थ सावधान इंडिया और इंडिया गॉट टैलेंट जैसे शो भी होस्ट कर चुके हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ धारावाहिक के साथ छोटे पर्दे पर उन्होंने कदम रखा और बाद में ‘जाने पहचाने से … ये अजनबी’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे धारावाहिकों में भी वह दिखाई दिए, लेकिन ‘बालिका वधू’ से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे। इसके अलावा, वह ‘झलक दिखला जा 6‘, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7‘ और ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आए। 2014 में शुक्ला ने करण जौहर की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी।
बिग बॉस सीजन-13 में उनके साथ पार्टिसिपेंट रहे एक्टर बिंदू दारा सिंह ने कहा, “इस खबर पर भरोसा नहीं हो रहा है। वो बहुत फिट थे और खूबसूरत थे। वे बहुत बढ़िया इंसान थे। जो आदमी इतना फिट हो, वो भी सुरक्षित नहीं है तो कुछ नहीं कहा जा सकता है। उनका जाना हम सब लोगों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।”
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
अबू मलिक ने कहा, “मैंने उनसे 2 दिन पहले ही बात की थी, वह मेरे लिए एक वीडियो शूट करने वाले थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि वह ऐसा करेंगे, लेकिन मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं। मैं वास्तव में सदमे में हूं।” देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा, “यह सच है कि सिद्धार्थ हमें छोड़कर चले गए हैं और मैं अब पहले जैसी नहीं रहूंगी। यह चौंकाने वाली खबर है, अब बोलने के लिए शब्द नहीं बचे हैं।”
शेफाली जरीवाला ने कहा, “कुछ दिनों पहले हम मिले थे और वो बिलकुल फिट थे। काफी खुश नजर आ रहे थे। हमने घंटों बातचीत की थी। वे अपने काम को लेकर बहुत खुश थे। इससे ज्यादा अब कुछ नहीं बोला जा सकता है मुझसे। उसके निधन की खबर सुनकर हैरान हूं और अब भी यकीन करना मुश्किल है सिद्धार्थ हमें छोडकर चले गए हैं।”
