भरतपुर
भरतपुर जिले में कोरोना संक्रमण ने जबरदस्त रफ़्तार पकड़ ली है। बुधवार को भरतपुर में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ। भरतपुर मेडिकल कॉलेज में एक साथ 31 डॉक्टर और MBBS स्टूडेंट कोरोना संक्रमित पाए गए। जिला कलक्टर ने स्वयं इसकी जानकारी दी है। इसके बाद प्रशासन ने इस मेडिकल कॉलेज को बंद कर दिया है। वहीं भरतपुर जिले में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। कलक्टर के अनुसार अनुमान के आधार पर ओमिक्राॅन संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।
भरतपुर के मेडिकल कॉलेज में एक साथ 31 डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट संक्रमित (New Corona Cases Found In Bharatpur) मिलने के बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है। चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार संक्रमित पाए गए मेडिकल स्टूडेंट वर्ष 2018 और वर्ष 2019 बैच के हैं।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिले में मेडिकल काॅलेज में जो 31 छात्र पाॅजिटिव पाए गए, उनमें किसी प्रकार के लक्षण नहीं पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन छात्रों को काॅलेज परिसर स्थित छात्रावास में क्वारेंटाइन कर दिया गया है। साथ ही शैक्षणिक व्यवस्था स्थगित कर दी गई हैं तथा आगामी परीक्षाओं के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय से दिशा-निर्देश मांगे गए हैं।
शहरी इलाके में कक्षा एक से आठ तक स्कूल बंद
जिला कलक्टर ने बताया कि अब तक पाॅजिटिव रोगियों में 90 प्रतिशत संक्रमित नगर निगम क्षेत्र में पाए गए हैं इसलिए नगर निगम क्षेत्र के 1 से 8 तक स्कूल बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में आनलाइन जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आगे की स्थिति के आधार पर अन्य कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बारे में फैसला किया जाएगा।
भरतपुर में रात्रिकालीन कर्फ्यू
इस बीच मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सा विभाग ने पॉजिटिव पाए गए स्टूडेंट्स और डॉक्टर्स के संपर्क में आए लोगों की भी सैंपलिंग शुरू कर दी है। इससे पहले 4 जनवरी तक जिले में कुल 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में अब तक जिले में 70 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमित के केस बढ़ने के साथ ही भरतपुर जिले में भी रात्रिकालीन कर्फ्यू (Night curfew in Bharatpur) लागू कर दिया गया है। इसके बावजूद भी लोग कोविड गाइडलाइन की पालना करने में लापरवाह नजर आ रहे हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- अब AI बताएगा कौन बनेगा अगला स्टार | श्रेयस अय्यर जुड़े इस क्रिकेट प्लेटफॉर्म से, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा मौका
- केक नहीं, पेड़ लगाओ | MPUAT के छात्रों को मिला पर्यावरण बचाने का अनोखा मंत्र, जन्मदिन पर वृक्षारोपण का आह्वान
- मीटर उठा ले गए, फिर मांगे 25 हजार | ACB ने रिश्वत के खेल का किया ‘पावर कट’, JVVNL के AEN समेत दो गिरफ्तार
- रेगिस्तान में पानी बचाने की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान | एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- चार रंग के डिब्बों से बदलेगी सफाई की तस्वीर | उच्चैन कन्या कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत, छात्राओं ने ली हरियाली और स्वच्छता की शपथ
- RBI का दांव और रुपये की छलांग | एक फैसले ने डॉलर के सामने 50 पैसे मजबूत कर दी भारतीय करेंसी | रेपो रेट को लेकर ये हुआ फैसला
