जयपुर
राजस्थान में कोरोना बुधवार को और ज्यादा भड़क गया। आज एकसाथ कोरोना के 1883 केस आए। इनमें सर्वाधिक 1138 केस अकेले जयपुर में मिले। जयपुर और जोधपुर में 2 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई। जयपुर में कम्यूनिटी स्प्रेड के हालात बन गए हैं। इसके चलते सरकार ने आमजन को जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलने की हिदायत दी है। वहीं हालात बेकाबू होते देख सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है।
आज प्रदेश में भरतपुर की स्थिति ज्यादा बिगड़ी। भरतपुर मेडिकल कॉलेज में एक साथ 31 डॉक्टर्स और MBBS स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव निकले। इसी तरह नियंत्रण से बहार जाते दिख रहे जयपुर में आज 1138 केस आए। इसमें राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) और वैशाली नगर कोरोना का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बना। वैशाली नगर में जहां 58 और आरपीए में सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग ले रहे 56 कैडेट्स पॉजिटिव मिले हैं।
चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की सूचना के अनुसार आज जोधपुर में 230कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा अजमेर 94, अलवर 79, कोटा 53, भरतपुर, सीकर में 36-36, बीकानेर 34, भीलवाड़ा 31, उदयपुर 28, प्रतापगढ़ 23 और गंगानगर में 21 केस मिले। जयपुर और जोधपुर में इस संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
जयपुर में 2 IAS सहित शासन सचिवालय के 15 कर्मचारी संक्रमित
जयपुर में 2 आईएएस समेत 15 कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले। जयपुर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के डायरेक्टर पुरुषोत्तम शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। अल्पसंख्यक मामलात एवं पंचायती राज के सचिव पी.सी किशन और कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव दिनेश कुमार भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
जयपुर शहर में यहां मिले संक्रमित
आरपीए के अलावा टोंक रोड 49, तिलक नगर 24, सोडाला 52, सीतापुरा 20, श्याम नगर, गोपालपुरा 21-21, शास्त्री नगर 47, सांगानेर 27, प्रताप नगर 24, पत्रकार कॉलोनी 25, मालवीय नगर, सी-स्कीम, आदर्श नगर में 30-30, लालाकोठी 36, जेएलएन मार्ग 28, झालाना 25, जवाहर नगर, जगतपुरा में 31-31, इंदिरा गांधी नगर 23, बनीपार्क, अजमेर रोड 34-34 केस मिले हैं।
5 जिले सेफ
राज्य में 5 जिले ऐसे हैं जहां पिछले कुछ दिनों से एक भी केस नहीं मिला है। इसमें जैसलमेर, जालौर, राजसमंद, बूंदी और बारां जिला शामिल है। इन जिलों में आज दिन तक एक भी एक्टिव केस नहीं है।
प्रशासन शहरों के संग अभियान स्थगित
सरकार ने कोरोना के बढ़ाते मामलों को देखते हुई आज एक बड़ा फैसला लिया एयर प्रशासन शहरों के संग अभियान को 31 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया। अभियान 31 मार्च तक प्रस्तावित है।अभियान के तहत निकायों में काम सुचारू रहेगा और आनलाइन आवेदन के साथ ही आनलाइन पट्टे भी जारी किए जाएंगे। अभियान के तहत जयपुर शहर में पट्टा वितरण में लगी छह अफसरों की टीमों को वापस बुलाने की तैयारी की जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
- भरतपुर के कुश्ती दंगल में पहले दिन भिड़े नामी पहलवान, जिला केसरी के चार दावेदार सेमीफाइनल में
- राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: नवरात्र पर 52 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, पीएचक्यू ने शुरू की नई पोस्टिंग की प्रक्रिया
- रावण दहन…
