भरतपुर
जिला व्यापार महासंघ ने जताया विरोध
राजस्थान की गहलोत सरकार ने 2 जून से सम्पूर्ण बाजारों को खोलने की छूट दे दी है लेकिन उसके भरतपुर जिला प्रशासन ने मार्केट खोलने के लिए अजीब फरमान सुना दिया है। उसके आदेश के अनुसार अब भरतपुर की दुकानें ऑड ईवन तरीके से खुलेंगी। यानी एक दिन लेफ्ट साइड की दुकानें खुलेंगी तो दूसरे दिन राइट साइड की दुकानें खुलेंगी। भरतपुर जिला व्यापार महासंघ ने प्रशासन के इस आदेश को बेतुका बताते हुए इस पर विरोध जताया है। यह फार्मूला ग्राहकों के लिए भी व्यावहारिक नहीं है।
जिला प्रशासन ने 2 जून से सम्पूर्ण बाजारों के खोलने के संदर्भ में चर्चा के लिए भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों को एक मीटिंग में बुलाया। मीटिंग में राजस्थान सरकार की नई गाइड लाइनों में 2 जून से संपूर्ण बाजार को खोलने की के निर्देश जारी किए गए हैं जबकि भरतपुर जिला प्रशासन द्वारा ऑड ईवन यानी कि एक दिन लेफ्ट साइड और एक दिन राइट साइड की दुकानें खोलने के लिए प्रशासन ने कहा है। जिला व्यापार महासंघ ने मीटिंग में इसका पुरजोर विरोध दर्ज करते हुए मंगलवार से शुक्रवार पूरे बाजार को खुलवाने पर जोर दिया।
महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता का सुझाव था कि प्रशासन द्वारा 6:00 से 11:00 का समय अनुमत ट्रेडर्स किराना, सब्ज़ी, शराब, आदि की दुकान को खोलने को दिया हुआ है। इस समय सीमा में यह दुकानें खोली जाएं और जिन बंद ट्रेडर्स की दुकान को खोलने की गाइडलाइन जारी हुई है, उन सभी को 11:00 बजे से 4 बजे तक का समय निर्धारित हो जिसके कारण बाजार में भीड़भाड़ वाली कंडीशन नहीं आएगी। इस पर प्रशासन तैयार नहीं था। इस पर व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने असहमति जताते हुए कहा कि अभी सिर्फ 3 दिन ही बाजार खोलने का समय है। उसके बाद 8 तारीख से नई गाइडलाइन आ जाएंगी।
महासंघ के जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने बताया कि भरतपुर जिला व्यापार महासंघ ने प्रशासन से मीटिंग में कहा कि भरतपुर का बाजार एक सिंगल लाइन में बाजार है। यह बिखरा हुआ नहीं है। यहां पर लेफ्ट राइट की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से उपयोग में लाना सभी व्यापारियों के साथ न्यायोचित नहीं होगा। वैसे ही व्यापारी पिछले डेढ़ महीने के बंद से त्रस्त है और उसकी आर्थिक हालात गंभीर हो चली है। इसलिए व्यापार महासंघ ने मीटिंग में इन 3 दिनों के लिए पूरे बाजार को खोलने की अनुमति दिए जाने का प्रस्ताव रखते हुए प्रशासन के लेफ्ट राइट फार्मूले के नियम पर विरोध दर्ज कराया।
मीटिंग में जिला महामंत्री नरेन्द्र गोयल, शहर अध्यक्ष भगवान दास, जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा, मंडी अध्यक्ष टूडा, नई मंडी अध्यक्ष प्रकाश , जुगल किशोर सैनी आदि लोग शामिल थे।
ये भी पढ़ें
- ACB का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन | नगर पालिका में 50,000 की रिश्वत लेते सहायक कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार
- इंडस्ट्री–अकाडमिया इंटरफेस का 44वां राष्ट्रीय आयोजन | शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग पर हुआ मंथन, 400 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी
- एग्जिट पोल 2026: किसकी बनेगी सरकार? | चौंकाने वाले आंकड़ों ने बढ़ाई सियासी धड़कनें, बंगाल में BJP की आंधी, तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, केरल में UDF वापसी के संकेत
- वार्ड 41 की सभा में उठीं जमीनी समस्याएं | झूले टूटे, नालियां जाम—निगम ने सीएम तक बात पहुंचाने का दिया भरोसा
- जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिली फाइनल मंजूरी | 13,037 करोड़ की परियोजना से बदलेगा गुलाबी शहर का ट्रांसपोर्ट नक्शा
- पदोन्नति के साथ नई तैनाती: राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | 52 डिप्टी एसपी के तबादले, कई को मिली अहम यूनिट्स की कमान; यहां देखें पूरी लिस्ट
- विकलांग मां और मंदबुद्धि पिता की बेटियों की शादी पर संकट | मुस्कान संस्था बनी उम्मीद की किरण, 31,000 रुपये की सहायता से भरा घर
- समरसता और सेवा का संगम | केशव नगर में विहिप सेवा विभाग का प्रशिक्षण व सम्मान समारोह आयोजित
- हरियाणा की जिला न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल | हाई कोर्ट ने किए 49 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, तुरंत नए पदभार संभालने के आदेश
- हरियाणा सरकार ने DA-DR बढ़ाकर 60% किया | 4 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को फायदा, जानें कब से मिलेगा एरियर
फार्मूला ग्राहकों के लिए भी व्यावहारिक नहीं
जिला प्रशासन का बाजार खोलने ऑड ईवन का फार्मूला ग्राहकों के लिए भी व्यावहारिक नहीं है। क्योंकि दुकानें खोलने का यह तरीका अमल में लाया गया तो जब ग्राहक बाजार में निकलेगा तो यह जरूरी नहीं कि उसके मतलब का सामान लेफ्ट साइड वाले दिन खुलने वाले दुकान पर मिल जाए। सामान नहीं मिला तो अगले दिन वह राइट साइड वाले दिन खुलने वाले दुकान पर जाएगा। इससे जहां ग्राहक के बाजार में दो चक्कर लगेंगे, वहीं भीड़ भी अनावश्यक पहुंचेगी।
