नई दिल्ली
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), दिल्ली जल्द ही एनर्जी इंजीनियरिंग के लिए एक नया डिपार्टमेंट शुरू करने जा रहा है। इस बारे में इंस्टीट्यूट ने एक बयान में कहा कि नया विभाग – एनर्जी साइंस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, सेंटर फॉर एनर्जी स्टडीज की मदद से गतिविधियों के “स्कोप एंड डेप्थ” का विस्तार करेगा। इंस्टीट्यूट के बोर्ड ने एनर्जी स्टडी सेंटर को एनर्जी साइंस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में बदलने के लिए पहले ही मंजूरी दे दी है।
टीचिंग और रिसर्च एक्टिविटीज पर फोकस
IIT दिल्ली ने बताया कि नए डिपार्टमेंट से एनर्जी की फील्ड में इंस्टीट्यूट की टीचिंग और रिसर्च एक्टिविटीज पर फोकस किया जाएगा। साथ ही विजिबिलिटी प्रदान करने और वैश्विक स्तर पर एनर्जी ट्रांजिशन की दिशा में भी प्रभावी योगदान देने की उम्मीद है। विभाग सभी स्तरों पर जरूरी मैनपावर तैयार करने के लिए एनर्जी की फील्ड में उपयुक्त एकेडमिक प्रोग्राम की पेशकश करेगा। इसके अलावा नया डिपार्टमेंट बेस्ट फैकल्टी, स्टूडेंट्स और स्टाफ को आकर्षित करेगा और इंस्टीट्यूट में और अन्य संस्थानों के साथ फैकल्टी सहयोगियों के बीच सक्रिय और प्रभावी सहयोग के लिए एक प्लेटफॉर्म भी मुहैया कराएगा।
सेंटर फॉर एनर्जी स्टडीज के तहत तीन मौजूदा एम टेक प्रोग्रामों के साथ ही नया डिपार्टमेंट एकेडमिक सेशन 2021-22 से एक अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम – बीटेक इन एनर्जी इंजीनियरिंग भी ऑफर करेगा। बीटेक इन एनर्जी इंजीनियरिंग के लिए जेईई (एडवांस्ड) क्वालिफाई करने वाले 40 स्टूडेंट्स एडमिशन दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें
- 7 नए IAS अफसरों को मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी | राजस्थान के इन जिलों में संभालेंगे प्रशासन की कमान
- OTS पर हाईकोर्ट का बड़ा झटका: सरकार का फैसला रद्द | कहा- सत्ता बदली है, वादा नहीं; अब पुराने प्लान पर ही बनेगा प्रोजेक्ट
- ICU बना मौत का कमरा, धुएं ने छीन ली कई लोगों की सांसें | अस्पताल की 5वीं मंजिल पर भड़की आग, मरीज खिड़कियों से निकाले गए
- इंतजार खत्म, जेब होगी भारी | इन कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA-DR में बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा
- खेत बचाओ अभियान की घंटी | मिट्टी थक रही है, खाद बढ़ रही है… किसानों को KVK ने चेताया
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
स्टूडेंट्स को मिलेगा जरूरी नॉलेज
नए बीटेक कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए, सीईएस के प्रमुख, प्रोफेसर के ए सुब्रमण्यम ने कहा कि “बीटेक इन एनर्जी इंजीनियरिंग प्रोग्राम को स्टूडेंट्स को जरूरी ज्ञान और कौशल से लैस करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे वे ह्यूमैनिटी के सामने आने वाली एनर्जी फील्ड की चुनौतियों का सामना कर सकें।
