भरतपुर
भरतपुर शहर में शुक्रवार देर रात मथुरा बाइपास के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जहां सीमेंट से भरा एक ट्रेलर पलटा गया। हादसे में बगल से गुजर रहे तीन अलग-अलग बाइक पर सवार कुछ लोग दब गए। देर रात दबे लोगों में से तीन के शव निकल लिए गए।
दुर्घटना की सूचना पाकर सेना और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीन अलग-अलग क्रेनों की मदद से ट्रेलर के नीचे से घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल लोगों को आरबीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया जबकि अन्य घायलों को निकालने के लिए सेना और पुलिस का रेस्क्यू जारी है।
रात करीब दस बजे तक 3 जनों को बाहर निकाल लिया, जो दम तोड़ चुके थे। जबकि दो और के दबे होने की आशंका है। ट्रेलर पलटने से यहां मथुरा रोड पर जाम लग गया। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
सड़क पर चल रहा था पेचवर्क का कार्य
सेवर बाइपास पर कंजोली पुल के आसपास सड़क पर पेचवर्क का कार्य चल रहा है। जिसके चलते एक तरफ का यातायात बंद था। भरतपुर की तरफ से एक सीमेंट लदा ट्रक मथुरा की ओर जा रहा था। गलत दिशा से जाते समय गोलपुरा मोड के पास ट्रेलर चालक अचानक संतुलन खो बैठा और लोडेड ट्रेलर सड़क किनारे जाकर पलट गया। जिस जगह हादसा हुआ उस तरफ दो अलग-अलग बाइक सवार मौके से निकल रहे थे, जो ट्रेलर पलटने से नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
रेस्क्यू शरू होने के बाद पहले एक व्यक्ति सीमेंट के कट्टों के नीचे दबा दिखाई दिया। जिस पर पुलिस ने सावधानी से उक्त व्यक्ति को बाहर निकाला जो दम तोड़ चुका था। इसके बाद दो और मृतकों के शवों को बाहर निकाला। जबकि दो अन्य के और दबे होना बताया जा रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रंगों में उतरी बारिश की रौनक | ‘वर्षा’ चित्रकला प्रतियोगिता में मेघा बनी विजेता, रिनाया और इवाना ने भी जीता दिल
- भरतपुर दौरे से पहले एक्शन मोड में प्रशासन | CM भजनलाल के कार्यक्रम स्थलों पर मंत्रियों-विधायकों ने संभाला मोर्चा
- भरतपुर के नरेंद्र ‘निर्मल’ को मिला प्रतिष्ठित ‘पंडित बाल गोविंद शर्मा ब्रजभाषा गजल पुरस्कार-2026’
- अब GST अपील के लिए नहीं लगेंगे दिल्ली के चक्कर | जयपुर से शुरू हुई GSTAT की सुनवाई, कारोबारियों को बड़ी राहत
- कट्टे की नोक पर नाबालिग से दरिंदगी पड़ी भारी | POCSO कोर्ट ने आरोपी सागर को सुनाई 10 साल की सजा
- PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम
- एक टंकी… चार मौत… और खत्म हो गया पूरा परिवार | इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया
- NEET लीक केस पर PM मोदी का ‘मास्टरस्ट्रोक’, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनी हाई-पावर टास्क फोर्स, इसरो-आईबी के दिग्गज संभालेंगे कमान
- CBI के शिकंजे में रेलवे का बड़ा अफसर | वंदे भारत में होनी थी रिश्वत की डिलीवरी, खुला करोड़ों के बिलों का खेल
- बैंक में घुसीं पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी, बहस के बाद मैनेजर को जड़ा थप्पड़, वीडियो देख पुलिस भी हैरान
